एकजुटता दिखाने के लिए राहुल और प्रियंका आज तिहाड़ में मिलेंगे चिदंबरम से

Published : Nov 27, 2019, 08:53 AM IST
एकजुटता दिखाने के लिए राहुल और प्रियंका आज तिहाड़ में मिलेंगे चिदंबरम से

सार

फिलहाल ईडी  कोर्ट ने चिंदबरम को जमानत देने से मना कर दिया है। जिसके बाद उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पडेगा। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में रिश्वत लेने का आरोप है और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि जेल में बंद चिदंबरम से अभी तक ज्यादातर कांग्रेस के नेता मिल चुके हैं और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले चुके हैं। लिहाजा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चिदंबरम से मिलने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मिली जीत और पार्टी में एकजुटता दिखाने के लिए आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जेल में बंद पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात करेंगे। हालांकि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी भ्रष्टाचार के आरोप में बंद केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं।

फिलहाल ईडी  कोर्ट ने चिंदबरम को जमानत देने से मना कर दिया है। जिसके बाद उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पडेगा। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में रिश्वत लेने का आरोप है और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि जेल में बंद चिदंबरम से अभी तक ज्यादातर कांग्रेस के नेता मिल चुके हैं और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले चुके हैं। लिहाजा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चिदंबरम से मिलने का फैसला किया है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के बाद चिदंबरम से मिल चुकी हैं। इससे पहले पार्टी के दिग्गज नेता अहमद पटेल भी तिहाड़ जेल में उनसे मुलाकात कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल व प्रियंका बुधवार को चिदंबरम से मुलाकात करेंगे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी चिदंबरम से एक महीने मुलाकात कर चुके हैं। चिदंबरम को पार्टी नेता ने जमानत देने का आग्रह किया है।

क्योंकि जेल में रहने के कारण पिछले तीन महीनों में उनका 10 किलो से ज्यादा कम हो गया है और इसके साथ ही वह कई बीमारियों से ग्रसित भी हैं। गौरतबल है कि चिदंबरम को सीबीआई द्वारा 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें 5 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि कोर्ट ने पिछले  दिनों उन्हें कई तरह की सुविधा देने का आदेश दिया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण