राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता का मामला सुप्रीम कोर्ट से खारिज

Published : May 09, 2019, 07:00 PM IST
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता का मामला सुप्रीम कोर्ट से खारिज

सार

पिछले दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था और 15 दिन में जवाब मांगा था। स्वामी ने अपनी याचिका में राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

इस याचिका में केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर जल्द फैसला लेने और जब तक नागरिकता का मुद्दा तय नहीं होता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई थी। 

मालूम हो कि पिछले दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था और 15 दिन में जवाब मांगा था। स्वामी ने अपनी याचिका में राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगाया है। यह मामला फिलहाल गृह मंत्रालय के समक्ष विचाराधीन है। 

इसी बीच जय भगवान गोयल व चंद्र प्रकाश त्यागी ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की है। इस याचिका में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के अलावा राहुल गांधी को भी पक्षकार बनाया गया है। याचिका में राहुल गांधी के स्वेच्छा से ब्रिटेन नागरिकता लिए जाने के मामले की जल्दी जांच करने की मांग करते हुए कहा गया है कि कानून के मुताबिक जो भारत का नागरिक नहीं है उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। 

याचिकाकर्ता का कहना है कि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज इंग्लैंड वेल्स के दस्तावेजों के मुताबिक राहुल गांधी भारत मे मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में चुनाव आयोग का यह कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे जो भारत का नागरिक नहीं है वह मतदाता सूची में शामिल न हो। 

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने अपने अधिकार का प्रयोग नही किया है। इस मसले पर वह फेल हो गया है। राहुल गांधी को मतदान की और लोकसभा चुनाव लड़ने की इजाजत दी है। कहा गया है कि राहुल गांधी ने अपनी ब्रिटिश नागरिकता की बात छुपा कर 2009 और 2014 का चुनाव लड़ा इसके अलावे 2019 के चुनाव में भी पर्चा भरा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल