उत्तर के साथ ही दक्षिण से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

Published : Mar 23, 2019, 04:48 PM IST
उत्तर  के साथ ही दक्षिण से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

सार

लोकसभा सभा चुनाव में अमेठी से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण से भी चुनाव लड़ सकते हैं। अब राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने की खबर आ रही है। हालांकि पहले ऐसा माना जा रहा था कि राहुल गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ सकते हैं।

लोकसभा सभा चुनाव में अमेठी से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण से भी चुनाव लड़ सकते हैं। अब राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने की खबर आ रही है। हालांकि पहले ऐसा माना जा रहा था कि राहुल गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ सकते हैं। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का दावा है कि राहुल के केरल से लड़ने से पार्टी को दक्षिणी राज्यों में फायदा होगा।

कई राजनैतिक दलों के प्रमुखों के लिए लोकसभा चुनाव काफी अहम हैं और इसमें राहुल गांधी भी प्रमुख हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राजनैतिक वजूद बचाने के लिए राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के साथ ही दक्षिण से भी चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं और इसे कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी यहां से तीन बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन इस बार चुनाव पिछली बार की तरह आसान नहीं है।

पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने भाजपा की स्मृति ईरानी को करीब 50 हजार वोटों से हराया था। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद स्मृति हर महीने अमेठी के दौरे पर रहती हैं और वहां पर उन्होंने कई विकास योजनाओं को शुरू किया है। जबकि राहुल गांधी अमेठी के कम ही दौरे पर जाते हैं। यही नहीं सपा-बसपा गठबंधन ने भी अमेठी में अब अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है। लिहाजा अब अमेठी सीट पर मुकाबल दिलचस्प होने वाला है। पहले कांग्रेस को उम्मीद थी कि सपा बसपा गठबंधन में उसे जगह मिलेगी। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती के सामने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक नहीं चली।

लिहाजा अब कांग्रेस इस गठबंधन से दूर है। मौजूदा हालात को देखते हुए अब राहुल भी केरल से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बहरहाल कांग्रेस महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के एक बयान के बाद राहुल की केरल से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयी है। चांडी ने दावा किया है कि राहुल गांधी से वायनाड सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि राहुल के केरल से पहले महाराष्ट्र के नांदेड और कर्नाटक की किसी सीट से भी चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा चुके हैं। वहीं केरल कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी एक और सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उसके आसपास की सीटों पर भी माहौल बनेगा और कांग्रेस को बढ़त मिल सकेगी।

हालांकि राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी भी दक्षिण में कर्नाटक से चुनाव लड़ चुकी हैं। केरल में कांग्रेस 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक वायनाड एवं वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मार्च 2004 में राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। वह लगातार तीन बार से उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान