नौसेना को मिला नया मुखिया, एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे वाइस एडमिरल कर्मवीर सिंह

Published : Mar 23, 2019, 03:12 PM IST
नौसेना को मिला नया मुखिया, एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे वाइस एडमिरल कर्मवीर सिंह

सार

वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह देश के नए नौसेनाध्यक्ष होंगे। वह वर्तमान एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो कि 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। 

नई दिल्ली:  नौसेनाध्यक्ष पद के लिए वाइस एडमिरल कर्मवीर सिंह का चुनाव किया गया है। उन्हें नौसेना में सर्विस के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। उन्होंने 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल का पदभार संभाला था। 

एडमिरल सिंह पिछले 39(उनतालीस) साल से नौसेना में सेना दे रहे हैं। वह 24वें नौसेनाध्यक्ष होंगे। वह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे। 

कर्मवीर सिंह 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल  बने थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। उन्होंने 1980 में नौसेना को ज्वाइन किया। 1982 में वे हेलिकॉप्टर पायलट बने। वे चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर भी उड़ा चुके हैं। 39 साल के अपने करियर में वे इंडियन कोस्ट गार्ड शिप को कमांड कर चुके हैं। वे वेस्टर्न फ्लीट में फ्लीट ऑपरेशन के अफसर भी रह चुके हैं।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह 31 अक्टूबर 2017 से भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। 

उन्होंने आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली सहित कई जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। 

वह चीफ ऑफ स्टाफ, पूर्वी नौसेना कमान; स्टाफ के प्रमुख, अंडमान और निकोबार कमान; फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र; नौसेना मुख्यालय में संयुक्त निदेशक नौसेना वायु कर्मचारी; नेवल एयर स्टेशन, मुंबई के कैप्टन एयर और ऑफिसर-चार्ज जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। 

39 वर्षों से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक (2018) से सम्मानित किया जा चुका है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान