'शिवभक्त' राहुल गांधी अब बन गए 'राम'

Published : Jan 29, 2019, 04:19 PM IST
'शिवभक्त' राहुल गांधी अब बन गए 'राम'

सार

- कांग्रेस कार्यकर्ता पहले भी राहुल गांधी को शिवभक्त बनाकर पेश कर चुके हैं। अब राम मंदिर को लेकर तेज हो रही सियासत के बीच राहुल को राम के रूप में पेश किया गया है। 

लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। केंद्र की नरेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गैर-विवादित जमीन लौटाने के लिए अर्जी दाखिल कर बड़ा चुनावी दांव खेला तो कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व को आगे बढ़ाने में जुट गई है। 

बिहार में कांग्रेस के एक पोस्टर में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस ने पटना में तीन फरवरी को होने वाली जन आकांक्षा रैली से पहले शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवाएं हैं। इन पोस्टर में राहुल को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। 

पोस्टर में राम बने राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें भी हैं। इसी के साथ पोस्टर के जरिये भाजपा पर तंज भी किया गया है। इसमें लिखा है- "वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे।' 

कांग्रेस कार्यकर्ता पहले भी राहुल गांधी को शिवभक्त बनाकर पेश कर चुके हैं। अब राम मंदिर को लेकर तेज हो रही सियासत के बीच राहुल को राम के रूप में पेश किया गया है। कांग्रेस की कोशिश हिंदू वोटों खासकर अगड़ी जाति के वोटों को साधने की है। यही वजह है कि राहुल को पहले जनेऊधारी और फिर शिवभक्त के रूप में पेश किया गया।

राहुल गांधी को मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान चित्रकूट में भी रामभक्त बताया गया था। तब उनके स्वागत में लगाए गए पोस्टर में उन्हें रामभक्त बताया गया था। इससे पहले भोपाल पहुंचने पर उन्हें शिवभक्त के रूप में पेश किया गया था। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार