अब मध्य प्रदेश चुनाव को साधने के लिए मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी

Published : Oct 15, 2018, 03:10 PM IST
अब मध्य प्रदेश चुनाव को साधने के लिए मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी

सार

इस मदिर में राहुल गांधी से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू भी दर्शन के लिए आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश दतिया में मां पीताम्बरा देवी के मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। पीताम्बरा देवी मंदिर के साथ गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है।

इस मदिर में राहुल गांधी से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू भी दर्शन के लिए आ चुके हैं।

कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए पहले देवास की मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए प्रोग्राम बनाया था। लेकिन राहुल ने खुद सबसे पहले पीताम्बरा देवी दर्शन के लिए इच्छा जताई। इसके बाद उनका मंदिर में दर्शन कार्यक्रम तय किया गया।

"

तीन महीने पहले मां पीताम्बरा देवी पीठ के दीक्षित साधक पंडित राधावल्लभ सुरवरिया दिल्ली आए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने मां पीताम्बरा देवी के दर्शन करने का निमंत्रण दिया था।

ये मंदिर बगलामुखी देवी का है और इसे पीताम्बरा पीठ भी कहा जाता है। ये मंदिर देश के सबसे शुभ मंदिरों में से एक है और तांत्रिक प्रथाओं के लिए जाना जाता है। यहां होने वाले पूजा संस्कार और अनुष्ठान लोगों की सफलता और उपलब्धि के लिए होते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश