राहुल गांधी आज बनेंगे हेडमास्टर तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लगेगी क्लास

Published : Jul 01, 2019, 08:46 AM IST
राहुल गांधी आज बनेंगे हेडमास्टर तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लगेगी क्लास

सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब को छोड़कर पार्टी ने किसी भी राज्य में प्रदर्शन अच्छ नहीं किया है। यहां तक की राजस्थान में सरकार होने के बावजूद राज्य में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी है जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी एक ही सीट जीतने में कामयाब रही। पंजाब में पार्टी ने आठ सीटें जीती।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि पिछले सप्ताह ही राहुल गांधी ने बयान दिया था कि किसी भी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने हार की जिम्मेदारी नहीं ली और नही इस्तीफा दिया।

हालांकि राहुल गांधी पहले से ही मध्य प्रदेश के सीएम और राजस्थान के सीएम से नाराज चल रहे हैं। देखना ये है कि आज क्या इस बैठक के बाद कोई सीएम अपने प्रदेश से इस्तीफा देता है। इस बैठक में राहुल गांधी राज्यों के सीएम से चुनाव में हार के लिए खुलेतौर पर नाराजगी जता सकते हैं।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पंजाब को छोड़कर पार्टी ने किसी भी राज्य में प्रदर्शन अच्छ नहीं किया है। यहां तक की राजस्थान में सरकार होने के बावजूद राज्य में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी है जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी एक ही सीट जीतने में कामयाब रही। पंजाब में पार्टी ने आठ सीटें जीती। इस पर भी राज्य में पांच सीटें पर हार के लिए राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने कैबिनेट के सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार बता रहे हैं।

माना जा रहा है कि बैठक में आज लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार, खासतौर से हिंदी भाषी राज्यों में मिली पराजय को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी की राज्यों के सीएम के साथ पहली मुलाकात होगी। आज राहुल गांधी के साथ बैठक करने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी प्रमुख हैं।

इसके साथ ही पार्टी के कुछ दिग्गज नेता भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं।  गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की 25 मई की बैठक में इस्तीफे का ऐलान किया था। इस बैठक में राहुल ने साफ कहा  था कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री अपने बेटों को चुनाव जीतने में लगे रहे और राज्य की अन्य सीटों पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस के अगले अध्यक्ष चुने जाने को लेकर चल रही पार्टी में धीरे धीरे आम राय बन रही है। क्योंकि गांधी परिवार के करीबी को ही पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। जो वक्त आने पर इस्तीफा दे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट