बढ़ेगी ठंड: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में हो सकती है बर्फबारी

Published : Jan 24, 2020, 03:59 PM IST
बढ़ेगी ठंड: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में हो सकती है बर्फबारी

सार

विभाग का कहना है एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग का कहना है कि 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है वहीं पहाड़ियों इलाकों में जोरदार बर्फबारी भी हो सकती है।

नई दिल्ली। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मैदानी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसके कारण ठंड में इजाफा हो सकता है। ये वहां 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत में रविवार तक शुष्क मौसम रहेगा। 

 विभाग का कहना है एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग का कहना है कि 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है वहीं पहाड़ियों इलाकों में जोरदार बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके कारण ठंड में इजाफा होगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में इस बार बर्फबारी काफी हुई है और अब विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है कि फिर से बर्फबारी हो सकती है।

विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाएँ  20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की ओर से ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 28 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है और कोहरा छाया रहेगा वहीं ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 जनवरी और 1 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। 

गौरतलब है पिछले दो दिनों से मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है। जिसके कारण दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं सुबह और रात में ठंड में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी कम हुई है। हालांकि बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में फंसे पर्यटक वहां से बाहर निकल रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण