शादी करना चाहती हैं दो नर्स, पुलिस से लगाई

Published : Jan 24, 2020, 02:59 PM IST
शादी करना चाहती हैं दो नर्स, पुलिस से लगाई

सार

ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले है। जहां पर समलैंगिक दो युवतियों के बीच संबंध हैं और दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। क्योंकि इन दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हैं। दोनों युवती जिले के कस्बा जोया के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करती हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दो नर्सों के बीच समलैंगिक संबंधों की खबर सामने आई है। दोनों नर्स आपस में शादी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए घरवाले राजी नहीं। लिहाजा दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। लेकिन पुलिस ने दोनों को इसकी इजाजत नहीं और समझा। हालांकि एक नर्स को उसके घर वाले अपने साथ ले गए हैं। लेकिन दोनों शादी करना चाहते हैं।

ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले है। जहां पर समलैंगिक दो युवतियों के बीच संबंध हैं और दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। क्योंकि इन दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हैं। दोनों युवती जिले के कस्बा जोया के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करती हैं। हालांकि शुरूआती दौर में इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन धीरे धीरे ये दोनों को प्यार करने लगी और इसके बाद इन दोनों को लगने लगा कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती हैं। लिहाजा दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

 जब इसके लिए इन दोनों ने अपने परिवार के लोगों से बातचीत की तो उनकी नीचे से जमीन खिसक गई। लेकिन इसके बाद परिवार ने किया इनकार तो इन दोनों लड़कियों ने पुलिस से गुहार लगाई। दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे से प्रेम करती हैं और आपस में शादी करना चाहती हैं और एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती हैं। इन दोनों लड़कियों का कहना है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हैं और वह आपस में एक दूसरे से प्यार करती हैं। इसके लिए वह एसएसपी के सामने भी मदद की गुहार लगाने पहुंच गई।

हालांकि दोनों के परिजनों ने इन दोनों को समझाया कि ये गलत है और कहा कि इससे समाज में परिवार की बदनामी होगी। उसके बावजूद ये दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध होने की जानकारी मिली थी और अमरोहा शहर की रहने वाली युवती को समझाकर उसके घर भेज दिया गया है। जबकि दूसरी लड़की को उसके परिजनों ने समझा लिया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान