
शाहपुरा। राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाइवे पर इको कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार बुटाटी धाम से दर्शन कर शाहपुरा लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है।
जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुई दुर्घटना, 3 घायल
शाहपुरा के जयपुर-अजमेर हाईवे पर चंदवाजी थाना अंतर्गत सेवड़ माता मंदिर के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें इको कार ट्रेलर में जाकर भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में इको कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में शहपुरा के रहने वाले पवन बुनकर, संजना बुनकर के अलावा कपूरी देवी व माेनिका निवासी नीम का थाना शामिल हैं। घायलों में सुनील बुनकर, बीरबल बुनकर व एक अन्य निवासी खातेड़ी, शाहपुरा हैं। तीनों घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने कहा दर्शन करके लौटते समय हुआ हादसा
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर चंदवाजी थाना प्रभारी सुग्गन सिंह राठौर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सभी घायलों को निम्स अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार इकाे कार सवार लोग बुटाटी देवी धाम दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बाकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें.....
Bihar Breaking News : खगड़िया में रफ्तार बनी काल, SUV कार ट्रैक्टर से टकराई, 8 बारातियों की मौत
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।