पटना। खगडिया के पसराहा थानांतर्गत विद्यानद पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह 6.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार एसयूवी कार पीछे से ट्रैक्टर में घुस गई। जिसमें 9 लोगों की दर्द नाक मौत हो गई। एसयूपी के परखच्चे उड़ गए। 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। 

हाइवे पर अंधेरा होने की वजह से नहीं दिखा ट्रैक्टर
बिहार के खगड़िया हाईवे पर सोमवार को सुबह 6.30 बजे के आस पास एक एसयूवी कार बड़ी तेज गती से गुजर रही थी। हाईवे पर अंधेरा था। इसिलए उसका ड्राइवर आगे जा रहे ट्रैक्टर को नहीं देख पाया। और ट्रैक्टर में पीछे से एसयूवी घुस गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस काे खबर दी गई। कार के परखच्चे उड़ चुके थे। उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार अब तक 8 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल
एसयूवी कार सवार लोग एक बारात से वापस लौट रहे थे। बताते हैं की कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टरसे टकराने के बाद कार सड़क के किनारे खाई में पलट गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। अभी किसी परिजन के न पहुंचने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार लाशों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

कार में सवार थे 12 लोग, 7 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा
जानकारी के मुताबिक मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव के रहने वाले इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा गए थे। वहां से लौटते वक्त सोमवार सुबह 6.30 बजे एनएच 31 पसराहा विधारतन पेट्रोल पंप के पास बारातियों से भरी कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। चश्मदीदों के मुताबिक कार में कुल 11 लोग सवार थे। एक्सयूवी गाड़ी पर सवार 7 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 2 लोगों की मौत ईलाज के दौरान हुई है।घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

भीषण हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

  1. अमन कुमार (19) पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी मानसी
  2. मोनू कुमार  (11) पुत्र उमेश ठाकुर निवासी रोहियर
  3. अंशु कुमार  (23) पुत्र विकास ठाकुर निवासी विसोनी परवत्ता
  4. गौतम कुमार  (10) पुत्र विनोद ठाकुर निवासी बिठला बैसा
  5. प्रकाश सिंह (60) पुत्र रोहिन सिंह निवासी बिठला बैसा
  6. बंटी कुमार (21)पुत्र अर्जुन ठाकुर निवासी खजरैठा
  7. पलटू ठाकुर  (65) पुत्र रामु ठाकुर निवासी लोनिया चक भरतखंड
  8. दिलो कुमार  (5) पुत्र विकास ठाकुर निवासी लोनिया चक भरतखंड

घायल कार सवार

  1. धर्मेन्द्र कुमार (28) पुत्र कारेलाल शर्मा निवासी बिठला
  2. कन्हैया कुमार (23) पुत्र पप्पू ठाकुर  निवासी मथुरापुरा नारायणपुर
  3. कुंदन कुमार (32) पुत्र परमानन्द ठाकुर निवासी पुणोरा पसराहा थाना
  4. सचिन ठाकुर (26) पुत्र नरेश ठाकुर निवासी ओलियाबाद भागलपुर

ये भी पढ़ें.....
Rajasthan News: वो महिला जो पाकिस्तान से आई, राजस्थान की सरपंच बनी, अब इससे प्रभावित होकर ज्वाइन की BJP