क्या दिया कुमारी हैं राजस्थान में बीजेपी की सीएम फेस? सुनिए उनका जवाब...मानी जा रहीं वसुंधरा राजे का विकल्प

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 02, 2023, 12:43 PM ISTUpdated : Nov 02, 2023, 12:45 PM IST
क्या दिया कुमारी हैं राजस्थान में बीजेपी की सीएम फेस? सुनिए उनका जवाब...मानी जा रहीं वसुंधरा राजे का विकल्प

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा की सेफ सीट मानी जाने वाली विद्याधर नगर से दिया कुमारी ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार की रणनीति बना रही हैं। रूठों को मनाने के उपक्रम में भी जुटी हैं। राजस्थान में उन्हें वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा की सेफ सीट मानी जाने वाली विद्याधर नगर से दिया कुमारी ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार की रणनीति बना रही हैं। रूठों को मनाने के उपक्रम में भी जुटी हैं। राजस्थान में उन्हें वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है। बुधवार को सीएम फेस को लेकर भी बात कही है।

दिया कुमार बोलीं-वह सीएम फेस नहीं

दिया कुमारी जब नॉमिनेशन फाइल कर बाहर​​ निकलीं तो मीडिया प्रति​निधियों ने उनसे पूछा कि क्या वह सीएम का फेस हैं? दिया कुमारी बोलीं कि वह सीएम चेहरा नही हैं। मौजूदा चुनाव में पार्टी ने ​उन्हें टिकट दिया है। उनका सारा ध्यान चुनाव पर कें​द्रित है। वह चुनाव में जीत की तैयारी कर रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपसे टक्कर लेने के लिए कांग्रेस किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है? तो उन्होंने कहा कि यह सीट भाजपा का गढ़ रही है। जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस को काफी पसीना बहाना होगा। एक अन्य सवाल पर दिया कुमार ने कहा कि वह वसुंधरा राजे का विकल्प नहीं हैं, बल्कि सिर्फ अपना काम करने में जुटी हैं।

वसुंधरा राजे के विकल्प की बात को नकारा

आपको बता दें कि बीजेपी ने इस बार 7 सांसदों को टिकट देकर राजस्थान में नया प्रयोग किया है। उन सभी सीटों में से सबसे सुरक्षित सीट दिया कुमारी की ही मानी जा रही है। पिछले दिनों से यह चर्चा थी कि वह राजस्थान चुनाव में सीएम फेस हो सकती हैं। पर वसुंधरा राजे के विकल्प से जुड़ी चर्चाओं को दिया कुमारी ने नकार दिया है। 

ये भी पढें-Delhi Liquor Scam: ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, नोटिस पर कही बड़ी बात...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत
सूरत डुमस आर्ट प्रोजेक्ट 2026: ‘द फ्यूचर इज़ नाउ’ थीम के साथ कला, तकनीक और स्थिरता का संगम