स्टॉक मार्केट में 30 लाख का घाटा तो...लालच, धोखा, मर्डर सब कुछ फिल्मी कहानी जैसा-पढ़िए रियल क्राइम स्‍टोरी

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 03, 2023, 03:31 PM IST
स्टॉक मार्केट में 30 लाख का घाटा तो...लालच, धोखा, मर्डर सब कुछ फिल्मी कहानी जैसा-पढ़िए रियल क्राइम स्‍टोरी

सार

स्टॉक मार्केट में 30 लाख का घाटा हुआ तो बहू ने अपनी दो मौसेरी सास को मौत के घाट उतार दिया। इस रियल क्राइम स्टोरी में लालच, धोखा, मर्डर सब कुछ फिल्मी कहानी जैसा है। डिटेल में जानते हैं।  

उदयपुर। स्टॉक मार्केट में 30 लाख का घाटा हुआ तो 30 साल की बहू मारिया ने अपना लॉस कवर करने के लिए खतरनाक खेल खेला। अपनी दो मौसेरी सास की हत्या कर दी। केस सॉल्व करने में पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए। बहू ने इतने शातिराना तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जैसा हार्ड कोर क्रिमिल्स भी नहीं करते हैं। बहरहाल, बहू कानून के शिकंजे में है। आप भी सोच रहे होंगे कि दो बुजुर्गों को मौत के घाट उतारकर महिला अपना घाटा कैसे कवर करती। आइए डिटेल में जानते हैं इस रियल क्राइम स्टोरी के बारे में। 

क्या है मामला?

पिछले सप्ताह अंबा माता थाना इलाके के डायमंड कॉलोनी स्थित नवरत्न कॉम्पलेक्स में रहने वाली दो बहनों का मर्डर हुआ था। मृतकों की पहचान 75 साल की हुसैना और 80 साल की सारा बाई के रूप में हुई थी। दोनो ने अपने देखभाल के लिए एक परिवार को रखा था। नवरात्रि के मौके पर वह परिवार अपने गांव चला गया। मारिया ने इसी मौका फायदा उठाया और दोनों बुजुर्गों की देखभाल का जिम्मा अपने सिर ले लिया। 

नुकीले सरिये से काटा डाला

डायमंड कॉलोनी के पास रहने वाली मारिया अक्सर दोनो मौसी सास की देखभाल के लिए उनके घर आती थी। पिछले सप्ताह केयर टेकर परिवार के जाने के बाद मारिया वहां आ गई। रात को दोनो मौसी सास को खाना खिलाकर घर चली गई। फिर पायजामा-टीशर्ट, स्कार्फ पहनकर वापस आई और सोफे पर बैठी हुई सारा के सिर पर एक नुकीले सरिये से हमला कर दिया। उसके गिरने के बाद दूसरी बुजुर्ग को भी मारा और दोनों बुजुर्गों को कई जगह से काट डाला और लाश घर में छोड़कर निकल गई। 

पेट्रोल डालकर बॉडी को जलाया, गोल्ड चुराकर लोन लिया

मारिया फिर अगली रात वापस उनके घर पहुंची और पेट्रोल डालकर बॉडीज को जलाने का प्रयास किया। घर से लाखो रूपये के जेवर लेकर निकली और अगले दिन एक गोल्ड कम्पनी में गिरवी रखकर लोन ले लिया। पुलिस के अनुसार, मारिया कुवैत में काम करने वाले अपने पति के पास जाना चाह रही थी। पर उसके पहले अपना कर्जा उतारना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपनी दोनों मौसेरी सास को मौत के घाट उतारा।

ये भी पढें-इस कैंसर सर्वाइवर ने दुनिया को दिखाई कमाल की कारीगरी...बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड...
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल