Rajasthan News: शादी के तीसरे दिन दुल्हन से गैंगरेप, जिसके नाम का मांग में भरा सिंदूर, उसी ने लुटवा दी आबरू

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 26, 2024, 08:03 PM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 11:43 AM IST
Rajasthan News: शादी के तीसरे दिन दुल्हन से गैंगरेप, जिसके नाम का मांग में भरा सिंदूर, उसी ने लुटवा दी आबरू

सार

राजस्थान के दौसा जिले में युवती ने जिसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरकर ये लड़की सुहागन बनी थी। नवविवाहिता की शिकायत के बाद हरकत में आई इलाकाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है।

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। यहां एक नवविवाहिता के साथ सुहागरात के तीसरे दिन बाद ही गैंगरेप किया गया। कही भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई। हैरानी की बात यह है कि गैंगरेप की इस घटना में देवर व दो अन्य बाहरी युवकों के साथ वो व्यक्ति भी शामिल है, जिसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरकर ये लड़की सुहागन बनी थी। नव विवाहिता की शिकायत के बाद हरकत में आई इलाकाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है। 
विधिवत शादी के बाद लाखो हसीन सपने लेकर ससुराल पहुंची थी युवती
दौसा जिले के बैजूपाड़ा इलाके के रहने वाले 28 साल के युवक की शादी 18- 19 फरवरी को क्षेत्र एक गांव की 24 साल की लड़की के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद युवती अपने सपने के राजकुमार के साथ सात जन्मों के बंधन की कसम लेकर ससुराल की देहरी पर पहुंची थी। उसे क्या मालूम था कि जिस व्यक्ति ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उसके आम, बान, शान की रक्षा की शपथ ली है, वही उसकी आबरू का लुटेरा बन जायेगा। जिसे वो रक्षक समझ रही है, वही उसके लिए भक्षक बन जाएगा। 
19 फरवरी को सुहागरात, 22 को किया गया गैंगरेप
विवाह बंधन के अभी तीन दिन ही बीते थे, अभी उसके हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नही पड़ा था और उसकी जिंदगी में तूफान आ गया। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक 22 फरवरी की रात में उसके साथ ससुराल में उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसने बताया कि पहले उसके कमरे में पति आया। उसके बाद देवर आया। देवर के बाद दो अन्य युवक आए। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
ससुरालवालों ने कहा चुप रहो, नही तो ऐसे रोज होगा
जब नवविवाहिता ने इस संबंध में ससुराल के ने सदस्यों को बताया तो उन लोगों ने उसे चुप रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उसने जुबान खोला तो उसके साथ इस तरह की घटनाएं बढ़ जाएंगी। इसलिए अच्छा होगा कि वह अपनी जुबान बंद रखे। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। युवती ने अपने मायके वालों को फोन करके घटना के बारे में बताया। 
पता चलने पर बेटी को बुलाकर ले गए पिता, लिखी गई एफआईआर 
लड़की के मां बाप ने सुना तो दंग रह गए। वह तत्काल उसकी ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी को मायके बुला ले गए। जहां से थाने जाकर युवती ने पति, देवर, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप और दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। पहले तो पुलिस ने उसकी शिकायत को इग्नोर किया, लेकिन जब युवती ने पुलिस को सुबूत दिखाए तो पुलिस वाले भी चौंक पड़े। उसके बाद युवती की एफआईआर दर्ज की गई। अब लड़की का मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी सब फरार है।

ये भी पढ़ें...
Jodhpur News: अग्नि को साक्षी मानकर जिसके साथ लिए 7 फेरे, 7 जन्म की कसमें खाई, उसी का 7 मिनट में कर दिया कत्ल

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली