राजस्थान की अनोखी घटना: शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजन, अचानक पहुंची हजारों मधुमक्खियां, 15 हॉस्पिटल

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 22, 2023, 05:29 PM ISTUpdated : Sep 22, 2023, 06:08 PM IST
राजस्थान की अनोखी घटना: शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजन, अचानक पहुंची हजारों मधुमक्खियां, 15 हॉस्पिटल

सार

राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसी खबर आई है। जिसे सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। परिजन एक बुजुर्ग का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पड़ोसी-रिश्तेदार भी साथ थे। तभी अचानक हजारों मधुमक्ख्यिों का झुंड वहां आ पहुंचा और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियां लाश के आसपास मंडराती रहीं।

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसी खबर आई है। जिसे सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। परिजन एक बुजुर्ग का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पड़ोसी-रिश्तेदार भी साथ थे। तभी अचानक हजारों मधुमक्ख्यिों का झुंड वहां आ पहुंचा और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियां लाश के आसपास मंडराती रहीं। आलम यह रहा कि मधुमक्खियों ने परिवार के किसी सदस्य को करीबन एक घंटे तक लाश को छूने तक नहीं दिया। बाद में किसी तरह एंबुलेंस मंगवाकर लाश को उसमें रखकर मोक्ष धाम ले जाया गया। तब जाकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हुआ।

बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे लोग

मामला नागौर जिले के बूदासू गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के लोग एक बुजुर्ग महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष धाम लेकर जा रहे थे। घर और मोक्ष धाम के बीच करीबन 2 किमी की दूरी पड़ती है। परिजन शव को लेकर मोक्ष धाम के लिए निकले भी। पर करीबन एक किमी पहले ही अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों में से 15 को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

एंबुलेंस से ले जानी पड़ी डेड बॉडी

मधुमक्खियों को हटाने के लिए आग जलाई गई। जब मधुमक्खियां मौके से हटीं तो एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। उसके बाद शव को मोक्ष धाम ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की घटना कभी सामने नहीं आई है। आसपास के पेड़ों पर भी कहीं मधुमक्खियों के छत्ते नहीं थे। उसके बाद भी हजारों की संख्या में मधुमक्खियों कहां से आई, यह समझ में नहीं आ रहा है और लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया।

15 अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर 

इस पूरे वाकये को देखकर ग्रामीण हैरान हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे समझा जा सकता है कि मधुमक्खियों का हमला कितना घातक था। अन्य लोगों का इलाज जारी है। हालांकि इस बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

ये भी पढ़ें-IIT से पढ़े MP के तथागत बरोड़ बन गए किसान, ऑर्गेनिक खेती शुरू की, दूसरों के लिए बने रोल मॉडल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल