कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ राज्य सभा चुनाव, बड़ी कांग्रेस की मुश्किलें

Published : Mar 24, 2020, 02:49 PM IST
कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ राज्य सभा चुनाव, बड़ी कांग्रेस की मुश्किलें

सार

विभिन्न राज्यों के कुल 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च थी। हालांकि महज 7 राज्यों के 18 सीटों पर ही 26 मार्च को होने वाला था। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके परिणाम घोषित नहीं किए थे। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी।

नई दिल्ली। कोरोना का कहर राज्यसभा के चुनाव में देखने को मिल रहा है।  चुनाव आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव अगली तारीख तक स्थगित कर दिया है। हालांकि राज्य सभा की 56 सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि चुनाव टलने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि कई राज्यों में कांग्रेस ने बहुमत न होने के बावजूद अपने प्रत्याशी को उतारा है। गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर और मेघालय में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ माना जा रहा है। 

विभिन्न राज्यों के कुल 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च थी। हालांकि महज 7 राज्यों के 18 सीटों पर ही 26 मार्च को होने वाला था। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके परिणाम घोषित नहीं किए थे। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। जानकारी के मुताबिक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की अधिकांश सीटों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

 वहीं 18 राज्यसभा सीटों पर मतदान के जरिए चुनाव होना था। जिसमें एक सीट पर कई दो से ज्यादा दावेदार हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर और मेघालय में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ माना जा रहा है। राज्यसभा की 17 राज्यों की खाली हो रही 55 सीटें में से कांग्रेस के खाते में आसानी से 9 सीटें आ सकती हैं।अभी तक भारत में करीब 500 मामले कोराना के सामने आ  चुके हैं।  जबकि 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। ताकि लोग घरों से नहीं निकले वहीं कल लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट