राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में ‘पाखंड’ नहीं करे कांग्रेस

Published : Dec 23, 2018, 11:05 AM IST
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा  के बारे में ‘पाखंड’ नहीं करे कांग्रेस

सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कंप्यूटरों की निगरानी के लिए 10 एजेंसियों को अधिकृत करने के फैसले का बचाव किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कंप्यूटरों की निगरानी के लिए 10 एजेंसियों को सरकार की ओर से अधिकृत करने का बचाव किया है। उन्होंने कहा, यूपीए सरकार ने भी इसी तरह का कदम उठाया था। राठौड़ ने कांग्रेस से कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्वित करने के लिए उठाए गए कदमों पर‘पाखंड’नहीं करे।

राठौड़ ने 2013 के एक आरटीआई जवाब का उल्लेख किया जब कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में थी। राठौड़ ने कहा कि संप्रग दो के दौरान प्रति महीने 9000 फोन और 500 ईमेल टैप किए गए। राठौड़ 2009-2014 के दौरान के यूपीए के दूसरे कार्यकाल का उल्लेख कर रहे थे। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘2013 के आरटीआई जवाब से खुलासा हुआ कि यूपीए-2 के दौरान 9000 फोन और 500 ईमेल प्रति महीने टैप किए गए। यह एक दिन में 300 फोन और 20 ईमेल होते हैं। आपातकाल और पोस्ट आफिस संशोधन विधेयक के इतिहास के साथ कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर पाखंड नहीं करना चाहिए।’

भाजपा नीत राजग सरकार के 10 केंद्रीय एजेंसियों को किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में रखे गए सभी डेटा की निगरानी करने और उन्हें देखने के अधिकार देने के निर्णय की विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की है। वहीं वित्त मंत्री अरूण जेटली सहित सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने कहा कि ऐसा संप्रग सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के अनुरूप किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल