रामचंद्र गुहा ने विवादित ट्वीट हटाया, कहा- यह सही नहीं था

Published : Dec 10, 2018, 01:57 PM IST
रामचंद्र गुहा ने विवादित ट्वीट हटाया, कहा- यह सही नहीं था

सार

 बीफ खाते वक्त अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद आलोचनाओं से घिरे जाने-माने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने रविवार को अपना ट्वीट हटाते हुए कहा कि ‘‘यह सही नहीं था।’’ 

बेंगलुरू-- गोवा में दो दिन पहले बीफ खाते वक्त अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद आलोचनाओं से घिरे जाने-माने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने रविवार को अपना ट्वीट हटाते हुए कहा कि ‘‘यह सही नहीं था।’’ 

भाजपा के आलोचक गुहा ने कहा ‘‘मैंने गोवा में अपने भोजन की तस्वीर हटा ली है, क्योंकि यह ठीक नहीं थी।’’  गुहा ने कहा कि इंसान को अपनी पसंद के मुताबिक खाने, पहनने और प्यार करने का हक होना चाहिए। 

इतिहासकार ने गांधीवादी होने के बाद भी बीफ खाने को लेकर अपना मजाक उड़ाने वालों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर के केंद्र में खुद को रखना दिखावटी और खराब था। मैं शब्दों के जरिए भी अपनी बात रख सकता था, जैसा कि मैंने अभी किया है।’’ 

 

इससे पहले, गुहा ने दिन में ट्वीट किया कि उन्हें और उनकी पत्नी को धमकी भरे कॉल किए गए। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली से एक शख्स ने धमकी भरा फोन किया। वह अपना नाम संजय बता रहा था। गुहा ने धमकी मिलने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें कहा है कि वह लिखित अनुरोध करें ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एच शांतामलप्पा ने बताया, ‘‘हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें लिखित अनुरोध कर सुरक्षा मांगनी होगी।’’ 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण