सतलोक आश्रम में ललितपुर की महिला की मौत के मामले में भी हत्यारे रामपाल को उम्रकैद

Published : Oct 17, 2018, 04:01 PM IST
सतलोक आश्रम में ललितपुर की महिला की मौत के मामले में भी हत्यारे रामपाल को उम्रकैद

सार

जो दूध से नहाता था और उसी दूध से बनी खीर को भक्तों को प्रसाद के रूप में देता था, उसे हत्या के एक और मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। 15 अक्टूबर को हत्या के दो मामलों में हिसार की कोर्ट ने रामपाल समेत 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

हिसार(हरियाणा)- 15 अक्टूबर को हत्या के दो मामलों में दोषी रामपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ठीक एक दिन बाद हिसार की अदालत ने महिला की हत्या के मामले में उसे 13 अन्य लोगों के साथ दोषी करार दिए जा चुके रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 


मामला 2014 में हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम में हुई हिंसा से जुड़ा हुआ है। अदालत ने कुल 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला आश्रम में यूपी के ललितपुर की महिला की मौत से जुड़ा है। 


बता दें कि हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम में हिंसा का यह केस उत्तरप्रदेश के ललितपुर निवासी सुरेश की शिकायत पर दर्ज हुआ था। सुरेश ने अपनी शिकायत में कहा था कि 8 नवंबर 2014 को वह पत्नी और दादी के साथ आश्रम में आया था। 11 नवंबर को वापस घर जाने के वक्त रामपाल और उसके गुंडों ने उन्हें जबरन रोक लिया। इसी दौरान पुलिस के साथ रामपाल समर्थकों की झड़पे होती रहीं। इसी दौरान महिलाओं की तबियत बिगड़ी, बाद में सुरेश की पत्नी की मौत हो गई थी। 


इससे पहले मंगवार को हिसार कोर्ट ने 4 महिलाओं और एक बच्चे की हत्या के मामले में रामपाल समेत 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। रामपाल पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश