रेप के आरोप में फरार उम्मीदवार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा प्रचार तक न हो गिरफ्तारी

Published : May 14, 2019, 12:08 PM IST
रेप के आरोप में फरार उम्मीदवार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा प्रचार तक न हो गिरफ्तारी

सार

अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप है और हाइकोर्ट से राहत नही मिलने पर राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मारी कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी लोकसभा सीट से बसपा सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बीरपुर गाजीपुर के बाहुबली अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

महागठबंधन से मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। कोर्ट शुक्रवार को राय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। 

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि घोसी में 19 मई को लोकसभा का चुनाव है। लिहाजा उन्हें अग्रिम जमानत दिया जाए ताकि वह प्रचार-प्रसार कर सके। साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। 

अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप है और हाइकोर्ट से राहत नही मिलने पर राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मारी कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी लोकसभा सीट से बसपा सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बीरपुर गाजीपुर के बाहुबली अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

तब से अतुल राय गायब है। याचिका में लड़की से दुराचार कर वीडियो वायरल करने के आरोप में वाराणसी के लंका थाने में दर्ज एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 

ज्ञात हो कि अतुल राय पर आरोप है कि सात मार्च 2018 को पीड़िता को अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया और उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे से बना लिया और फिर पीड़िता को धमकाने लगा। 

अतुल राय पर आरोप है कि उसने वीडियो वायरल भी कर दिया। 1 मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। अतुल राय पर हत्या, अपहरण और बलात्कार सहित कुल 42 आपराधिक मामले चल रहे है।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश