तीन महीने पुराने मामले में हंसते हुए समर्पण करने पहुंचा रेप का आरोपी पार्षद

Published : Jul 02, 2019, 06:20 PM IST
तीन महीने पुराने मामले में हंसते हुए समर्पण करने पहुंचा रेप का आरोपी पार्षद

सार

पार्षद राजेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर 30 जून को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से राजेंद्र सिंह चौहान (केंडू बाबा) फरार था। बता दें, यह मामला 19 मार्च का है, लेकिन पीड़ित परिवार ने डर और भय के कारण केस दर्ज नहीं कराया था।  

बैतूल (मध्य प्रदेश):  शहर में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने समाज का चेहरा शर्म से झुका दिया। 11 साल की मासूम से दुष्कर्म का एक आरोपी 3 महीने बाद थाने सरेंडर  करने पहुंचा, यही नहीं आरोपी पार्षद इस दौरान हंसता हुआ भी नजर आ रहा था। सोमवार को आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। पार्षद राजेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर 30 जून को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से राजेंद्र सिंह चौहान (केंडू बाबा) फरार था। बता दें, यह मामला 19 मार्च का है, लेकिन पीड़ित परिवार ने डर और भय के कारण केस दर्ज नहीं कराया था।

पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि 19 मार्च को हम मजदूरी करने गए थे। शाम को लौटे तो बेटी उदास थी। पूछने पर बताया कि केंडू बाबा उर्फ राजेंद्र सिंह(आरोपी पार्षद) होली का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था और गलत काम किया। आरोपी की पहुंच ऊपर तक है, इस डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 

आरोपी पार्षद ने कहा- मुझसे बदला लिया गया है...

आरोपों के बाद अपनी सफाई में पार्षद ने कहा, मैं एक सामाजिक कार्यकता हूं। हमेशा लोगों की मदद करता रहा हूं। लोग मेरी तरक्की से जलते हैं। इसलिए इतना बड़ा और संगीन आरोप लगाया है। मैंने पीड़िता के पिता को घर पर काम के सिलसिले में बुलाया था। उस दौरान मेरी पत्नी ने उसे कुछ समझाना चाहा तो उसने उसके साथ बदसलूकी की थी। यह मुझसे बर्दाश्त न हुआ और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। बस इसी बात का बदला लेने के लिए यह आरोप लगाया है।

समाजसेवी के रूप में पार्षद ने बना रखी है इमेज

रेप के आरोपी पार्षद ने एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना रखी है। रक्षा बंधन के अवसर पर पार्षद करीब एक हजार बहनों से राखी बंधवाता है। उसी एक बहन की इज्जत को तार-तार करने का आरोप पार्षद पर लगा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान