नौकरी का झांसा देकर विदेशी महिला से बलात्कार

Published : Dec 16, 2018, 11:46 AM IST
नौकरी का झांसा देकर विदेशी महिला से बलात्कार

सार

दिल्ली के पास फरीदाबाद में एक विदेशी लड़की से रेप किया गया है। रेप का आरोप भी एक विदेशी पर ही लगा है। 

केन्या की रहने वाली एक महिला को उसकी दोस्त ने नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया। उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। 

आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह रेपिस्ट के चंगुल से भागकर बाहर निकली और गुड़गांव पहुंची। जहां थाने में उसने एफआईआर दर्ज कराई। फरीदाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया है कि आरोपी और पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पीड़िता को इंडिया बुलाने वाली लड़की भी केन्या की रहने वाली थी। उसने ही फेसबुक पर दोस्ती गांठकर पीड़िता को बुलाया फिर उसका वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। 

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। 12 दिसंबर को वह भागकर गुरुग्राम अपनी सहेली के पास पहुंची। यहां पर उसने गुरुग्राम के सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

गुरुग्राम पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर फरीदाबाद पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat Board Result 2026: रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्रों को A1 ग्रेड
West Bengal Election: भाजपा की बड़ी जीत को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया राष्ट्रवाद की जीत