शिकायत लिखाने गई पीड़िता से सिपाही ने किया रेप का रिहर्सल और थाने से भगाया

Published : Oct 20, 2018, 12:11 PM IST
शिकायत लिखाने गई पीड़िता से सिपाही ने किया रेप का रिहर्सल और थाने से भगाया

सार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । यहां के मुसाफिरखाना थाने में तैनात सिपाही पर आरोप लगा है कि थाने  में अपने साथ हुयी छेड़खानी की शिकायत करने गई एक दलित किशोरी के साथ उसने ना सिर्फ दुष्कर्म का रिहर्सल किया बल्कि आरोपियों  का पक्ष लेते हुए उसे और उसकी मां को ठीक करने की धमकी भी दी।

अमेठी(यूपी)- 12 अक्टूबर को मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र निवासी दलित परिवार की 15 साल की एक लड़की अपने घर में सो रही थी, उसी वक़्त उसके घर में गौरीगंज के रहने वाले दो युवक महेंद्र प्रताप सिंह और शिव शंकर दूबे अचानक से घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित लड़की ने उन लोगों से बचने के लिए जब किसी तरह चीखी-पुकार मचाई तो दोनों में से एक बदमाश वहां से भाग निकला जबकि दूसरे को उसके परिवार वालों पकड़ लिया। परिवार वालों ने जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी तो आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया।


आरोपी को थाने लाने के बाद जो नजारा दिखा वह हैरान कर देने वाला था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने के बजाय उसे छोड़ दिया। वहीं जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को हुई तो वह लड़की को लेकर फिर थाने पहुंचे। जहां एक सिपाही लड़की को थाने के कोने में पूछताछ करने ले गया, फिर सिपाही ने पूछताछ के लिए जो कुछ किया वो बातें पीड़िता ने खुद बताईं।


थाने में सिपाही की यह हरकत देखकर उसकी मां दंग रह गई। वह आनन-फानन में घबराकर अपनी लड़की को लेकर वहां से भागी। लड़की की मां ने आरोपी सिपाही की इस ओछी हरकत के बारे में पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने भी आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तो लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए खुद का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, लड़की का वीडियो वायरल होते ही पुलिस होश फ़ाख्ता हो गए और आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा की पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।


लड़की के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज कर लिया बल्कि इस मामले में जांच शुरू कर दी। सिपाही की इस शर्मनाक हरकत के पूरा पुलिस विभाग शर्मिन्दा है।

जागृती श्रीवास्तव की रिपोर्ट

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि