तो यह है कारण कांग्रेस की दुर्गति का

Published : Nov 15, 2018, 04:50 PM IST
तो यह है कारण कांग्रेस की दुर्गति का

सार

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दिन पर दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर आप इसका कारण जानना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का यह वीडियो देखिए- 

वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम है जीतू पटवारी, जो कि कांग्रेस के विधायक हैं। जीतू अपना चुनाव प्रचार करने के लिए क्षेत्र में निकले थे। वह अपने समर्थकों से कह रहे हैं, कि कांग्रेस जाए तेल लेने आप मेरा ध्यान रखो यानी मुझे जिताओ। 

"

कांग्रेस नेताओं का यही रवैया पार्टी को डुबा रहा है। कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बोल चुके हैं कि ‘मैं कांग्रेस की रैलियों में इसलिए नहीं जाता हूं, क्योंकि मेरे बोलने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।’

मध्य प्रदेश में अगले ही महीने विधानसभा चुनाव हैं। यहां बीजेपी की सरकार पिछले 15 सालों से है। ऐसे में कांग्रेस सत्ता विरोधी रुझान का फायदा उठाने की फिराक में है। 

लेकिन जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का बड़बोलापन कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी