भाजपा के 'शत्रु' आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से चुनाव लड़ने की उम्मीद

Published : Apr 06, 2019, 11:09 AM ISTUpdated : Apr 06, 2019, 12:52 PM IST
भाजपा के 'शत्रु' आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से चुनाव लड़ने की उम्मीद

सार

कभी भाजपा में रहकर पीएम नरेन्द्र मोदी और बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शॉटगन के नाम से मशहूर सिन्हा ने पहले ही कहा था कि वह नवरात्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

कभी भाजपा में रहकर पीएम नरेन्द्र मोदी और बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शॉटगन के नाम से मशहूर सिन्हा ने पहले ही कहा था कि वह नवरात्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें पटना साहिब से लोकसभा का टिकट देगी। सिन्हा बिहार ही बल्कि देश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा अभी बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद हैं। लेकिन आज वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनकी पार्टी में शामिल होने की चर्चा पहले ही थी। लेकिन उस वक्त बिहार में यूपीए महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ था। सिन्हा वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए जा चुके हैं, लेकिन विधिवत तौर पर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। पिछले दिनों सिन्हा ने रांची के रिम्स में जाकर राजद नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी और उसके बाद ये तय हो गया था कि वह अब भाजपा को छोड़ देंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा पिछले चार साल से केन्द्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे, क्योंकि पार्टी ने उन्हें केन्द्र में मंत्री नहीं बनाया था। यही नहीं सिन्हा ने कई बार भाजपा विरोधी और नरेन्द्र मोदी विरोधी मंचों को खुलकर साझा किया और अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिए। लिहाजा ये तय माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें पटना साहिब से फिर टिकट नहीं देगी। उसके बाद उन्होंने बागी तेवर अपना लिए थे। पटना साहिब सीट से भाजपा ने केन्द्र मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि सिन्हा 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर फंसे पेच के बीच मामला अटक गया। सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया था कि वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पटना साहिब सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प होगा। क्योंकि रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही कायस्थ वर्ग से आते हैं। इस सीट पर इस वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल