सबरीमला विवाद से चर्चा में आई रेहाना फातिमा गिरफ्तार

Published : Nov 27, 2018, 06:14 PM IST
सबरीमला विवाद से चर्चा में आई रेहाना फातिमा गिरफ्तार

सार

अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए अयप्पा भक्तों की भावनाओं को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में वामपंथी कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे में कोच्चि के पथानामथिट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

वामपंथी कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को कोच्चि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेहाना ने केरल के सबरीमला मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी। लेकिन श्रद्धालुओं ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। 
रेहाना फातिमा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अयप्‍पा भक्‍तों की श्रद्धा का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धारा 295-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने रेहाना को उनके घर से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कोच्‍चि के पथानामथिट्टा थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। 

रेहाना फातिमा खुद को सुर्खियों में रखने के लिए अजीबोगरीब काम करते रहती हैं। इसी साल मार्च में रेहाना ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने शरीर को तरबूज से ढंके हुए थीं।  इस फोटो को शेयर करने के बाद कुछ ही घंटों बाद ही फेसबुक ने इसे रेहाना को ट्रोल किए जाने और धमकी दिए जाने के चलते हटा दिया था। 

हाल ही में हुए सबरीमला विवाद में रेहाना ने मंदिर में घुसने की नाकाम कोशिश की थी। 

2014 में उन्होंने केरल में कथित रुप से मोरल पुलिसिंग के खिलाफ चल रहे किस ऑफ लव कैंपेन में भी हिस्सा लिया था। 

रेहाना ने एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने जमकर न्यूड सीन दिया था। 

रेहाना बीएसएनएल में टेक्नीशियन हैं। उन्हें अपने पता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। उनके दो बच्चे भी हैं। 

उनका जन्म एक मुस्लिम रुढ़िवादी परिवार में हुआ था। लेकिन रेहाना की हरकतों को देखते हुए केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने उन्हें समाज से बाहर निकालने का ऐलान किया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल