राहुल की ताजपोशी से पहले रिहर्सल! राहुल की जयपुर में रैली आज

Published : Jan 28, 2020, 10:48 AM IST
राहुल की ताजपोशी से पहले रिहर्सल! राहुल की जयपुर में रैली आज

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और आर्थिक संकट को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घरेंगे। वह आज जयपुर में युवा अक्रोश ’रैली को संबोधित करेंगे। जयपुर के रामनिवास गार्ड में हो रही रैली के लिए सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दौरा किया और रैली के लिए संगठन के नेताओं के साथ समीक्षा की।

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज जयपुर में रैली है। राहुल गांधी अपनी रणनीति के तहत केन्द्र सरकार को दिल्ली के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी घेर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य में अपनी पहली रैली का आगाज किया है। इस रैली को कांग्रेस पार्टी में फिर से राहुल गांधी की ताजपोशी से पहले के रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी में अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को घेरेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और आर्थिक संकट को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घरेंगे। वह आज जयपुर में युवा अक्रोश ’रैली को संबोधित करेंगे। जयपुर के रामनिवास गार्ड में हो रही रैली के लिए सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दौरा किया और रैली के लिए संगठन के नेताओं के साथ समीक्षा की।

असल में राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में बड़ी रैली आयोजित करना चाहते हैं। इन रैलियों में स्थानीय सरकार होने के कारण भीड़ भी खासी एकत्रित हो सकती है। लिहाजा कांग्रेस ने कांग्रेस शासित राज्यों के लिए चुना। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। हालांकि भाजपा कांग्रेस के इस दावे को नकारती है।

वहीं सचिन पायलट ने कहा कि देश भर के युवा आंदोलन कर रहे हैं। वहीं अर्थव्यवस्था की निराशाजनक स्थिति के कारण व्यापारी, युवा और किसान भविष्य के प्रति आशान्वित नहीं हैं। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा ने एक असंवैधानिक कानून को पारित किया है और इस कानून के जरिए लोगों को परेसान किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कि भाजपा ने 2014 या 2019 के चुनावों में अपने वादों पर काम नहीं किया है और लिहाजा राहुल गांधी केन्द्र सरकार की साजिश को जनता के सामने लेकर आ रहे हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल