
काठमांडू--देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में राजपथ पर झंडा फहराया। इस दौरान उनके साथ मुख्य अतिथि साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी मौजूद रहे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट जाकर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजपथ पर जमीन से लेकर आसमान तक देश ने अपनी ताकत दिखाई।
वहीं दुसरी तरफ भारत ने इस मौके पर अपने पड़ोसी देश नेपाल को 30 एम्बुलेंस और छह बसों का उपहार दिया। भारत ने हिमालयी देश को यह उपहार शनिवार को दिया और शनिवार को ही भारत अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
काठमांडू में शनिवार को भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित समारोह में नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने एम्बुलेंसों और बसों की चाभी संगठनों को सौंपी। भारत सरकार 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं में पहुंच का विस्तार करने के लिए पूरे नेपाल में विभिन्न संगठनों को 722 एम्बुलेंस और 142 बसें दे चुकी है।
भारत के राजदूत पुरी ने गोरखा रेजिमेंट के युद्ध में शामिल हुये पूर्व सैनिकों के परिजनों को नकदी और पूरे देश के 53 स्कूलों एवं पुस्तकालयों को पुस्तकें उपहार में दीं। पुरी ने भारतीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ कर सुनाया। इस कार्यक्रम में 2,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।