तमंचे के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Published : Jul 21, 2019, 03:57 PM IST
तमंचे के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

सार

लूट कोई ज्यादा बड़े अमाउंट की नहीं हुई लेकिन जिस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।  घटना रविवार की ही है।  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

अलीगढ़. यहां पेट्रोल पम्प पर एक बाइक पर आये तीन बदमाशों में से एक ने तमंचे की नौक पर पेट्रोल पम्प कर्मचारी से पैसा लूटा और फरार हो गए , लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि लूट कोई ज्यादा बड़े अमाउंट की नहीं हुई लेकिन जिस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।  घटना आज की है।  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

यह पूरा मामला जवां थाना क्षेत्र में एस्सार कंपनी का पेट्रोल पम्प है। पेट्रोल पम्प कर्मचारी जब वहां मशीन के पास बैठा हुआ था, तभी एक बाइक पर आये तीन बदमाशों में से एक ने उस कर्मचारी को तमंचा दिखा कर लूट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।  

वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की टोपी पहने कर्मचारी मशीन के पास बैठा हुआ है। तभी वहां तीन बाइक सवार आते हैं। वह कुछ इशारा करता है। बाइक सवार वहीं खड़े हो जाते हैं।  कर्मचारी नीचे की ओर देखता है तभी उन में से एक बदमाश तमंचा निकाल कर कर्मचारी के ऊपर तान देता है और कर्मचारी के पास जो पैसे होते हैं उनको लेकर चल देता है। एसपी सिटी ने बताया की कर्मचारी से जो लूट हुई है वो करीब ढाई हजार रुपये की है लेकिन घटना गंभीर है। हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश