22 साल तक लड़की बन कर रहा, अब लड़का बना ये शख्स, क्यों बदला जेंडर?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 01, 2023, 11:24 AM ISTUpdated : Dec 01, 2023, 11:26 AM IST
22 साल तक लड़की बन कर रहा, अब लड़का बना ये शख्स, क्यों बदला जेंडर?

सार

रोनी ने बेंगलुरु में एक डॉक्टर से 3 से 4 महीने तक लगातार इलाज कराया और अब वह पूरी तरह लड़का बन चुके हैं। रोनी का कहना है कि हम अंदर से जो होते हैं। वहीं बाहर दिखते हैं। मेरे जैसे काफी लोग खुद को बदलना चाहते चाहते हैं। पर समाज और परिवार के दबाव की वजह से ऐसा नहीं कर पाते।

जयपुर। आम लोगों की जिंदगी में साइंस काफी बदलाव लेकर आया है। कॉस्टमेटिक सर्जरी कराकर लोग अपने शरीर को मनचाहा रूप भी देने लगे हैं। राजस्थान में ऐसा ही एक केस सामने आया है। एक शख्स 22 साल तक लड़की बन कर रहा। अब जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गया है। आप भी यह जानने को उत्सुक होंगे कि शख्स ने अपना जेंडर क्यों चेंज कराया? आइए उसी बारे में जानते हैं।

बचपन से लड़कों की तरह रह रहे थे रोनी

जेंडर चेंज कराने वाला शख्स हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय रोनी शर्मा है। उसने 22 साल तक लड़की की तरह जीवन बिताया। पर वह शुरु से ही लड़का बनना चाहता था। लड़कों की तरह रहना चाहता था। परिवार से इस बारे में बात की। डॉक्टर्स से संपर्क किया तो उसके जानकारी हुई कि उसकी बॉडी में लड़कियों के हार्मोन काफी कम हैं, जबकि लड़कों के हार्मोन उससे ज्यादा हैं। इसी वजह से ही बचपन से ही लड़कों की तरह रहने वाले रोनी शर्मा ने जेंडर चेंज करने की सोची।

परिवार से बातचीत की तो मिली रजामंदी

साल 2020 में रोनी शर्मा की जॉब लगी। जॉब के लिए उसे गोवा जाना पड़ा। वहां दोस्तों से बातचीत के बाद डॉक्टर्स से संपर्क किया। डॉक्टर ने नियमानुसार इलाज के बारे में जानकारी दी।  यह भी बताया कि जेंडर चेंज करने के लिए काफी समय पहले से तैयारी करनी होती है। रोनी ने परिवार से बातचीत की तो परिवार इसके लिए राजी हो गया। 

3 से 4 महीने इलाज के बाद बन गया लड़का

फिर रोनी ने बेंगलुरु में एक डॉक्टर से 3 से 4 महीने तक लगातार इलाज कराया और अब वह पूरी तरह लड़का बन चुका है। रोनी का कहना है कि हम अंदर से जो होते हैं। वहीं बाहर दिखते हैं। मेरे जैसे काफी लोग खुद को बदलना चाहते चाहते हैं। पर समाज और परिवार के दबाव की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। मुझे परिवार और समाज की मदद से जीवन जीने का मौका मिला है। आपको बता दें कि इसके पहले भरतपुर जिले में भी एक युवती जेंडर चेंज कराकर युवक बनी थी और बाद में उसने शादी भी की। 

ये भी पढें-Assembly Exit Poll Results 2023: क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी में बदलेगी सरकार, क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल