
जयपुर। सचिन पायलट 26 साल की उम्र में सांसद बनें, केंद्रीय मंत्री भी रहें। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सूबे के डिप्टी सीएम तक की जिम्मेदारी निभाई। एक बार फिर वह राजस्थान के टोंक जिले से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पिछले चुनाव में इसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार फिर उसी सीट से ताल ठोंक रहे हैं। पायलट ने 31 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया तो हंगामा मच गया। पता चला कि उनका पत्नी सारा अब्दुल्ला से तलाक हो चुका है। पिछले पांच साल में उनके संपत्ति के साथ कर्ज में भी बढ़ोत्तरी हुई है। फिर भी उनके पास कोई कार नहीं है। आइए जानते हैं कि सचिन पायलट कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
सचिन पायलट की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी?
दरअसल, सचिन पायलट की तरफ से साल 2018 में दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 6.43 करोड़ थी। पिछले 5 साल में उसमें करीबन एक करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। अब उनकी संपत्ति बढ़कर 7.39 करोड़ हो चुकी है। निर्वाचन आयोग को दिए गए दस्तावेजों में उन्होंने बताया है कि मेरठ में उनके खेत हैं। जयपुर की पॉश कालोनी मानसरोवर में लग्जरी फ्लैट है। साल 2018 के दस्तावेजों में अलवर के भिवाड़ी शहर में खुद का मकान होने की जानकारी दी थी। इस बार उन्होंने भिवाड़ी शहर वाले मकान का जिक्र नहीं किया है।
सचिन पायलट के बच्चों के पास कितनी संपत्ति?
जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट के दोनों बेटों के नाम लाखो रुपये की चल-अचल संपत्ति है। बड़े बेटे के नाम 20.18 लाख, जबकि छोटे बेटे के नाम ₹600000 की संपत्ति बताई गई है। बीते चुनाव में उन्होंने पत्नी सारा के नाम लगभग ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। इस बार पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सचिन पायलट के पास 10 ग्राम की चेन और 4 ग्राम की एक सोने की अंगूठी है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्जदार हैं। गाड़ी का भी जिक्र नहीं किया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।