‘राजा’ के खिलाफ भोपाल में ताल ठोकेंगी ‘साध्वी’, संघ ने बढ़ाया नाम बीजेपी आज लगाएगी मुहर

Published : Apr 17, 2019, 08:18 AM IST
‘राजा’ के खिलाफ भोपाल में ताल ठोकेंगी ‘साध्वी’, संघ ने बढ़ाया नाम बीजेपी आज लगाएगी मुहर

सार

भोपाल सीट पर कांग्रेस ने काफी पहले ही दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल कर दिया था। दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ थे। लेकिन अभी तक बीजेपी ने इस सीट पर किसी को फाइनल नहीं किया था। 


मध्य प्रदेश की सबसे अहम मानी जाने वाली भोपाल सीट पर अब राजा को कड़ी शिकस्त देने के लिए साध्वी चुनाव लड़ेगी। असल में भोपाल सीट से कांग्रेस के नेता और राजा दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं अब बीजेपी इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक संघ की तरफ से साध्वी प्रज्ञा का नाम आगे बढ़ा दिया गया है और आज इस पर बीजेपी अपनी मुहर लगाएगी।

भोपाल सीट पर कांग्रेस ने काफी पहले ही दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल कर दिया था। दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ थे। लेकिन अभी तक बीजेपी ने इस सीट पर किसी को फाइनल नहीं किया था। हालांकि इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा का नाम पहले से ही चल रहा था। लेकिन बीच बीच में शिवराज सिंह और उमा भारती का नाम भी आया। सूत्रों के मुताबिक संघ की तरफ से साध्वी प्रज्ञा के नाम को आगे बढ़ा दिया गया है और अब इस पर बीजेपी को अपनी मुहर लगानी है।

लेकिन अब ये तय हो गया है कि भोपाल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने पहली बार साध्वी चुनाव मैदान में होंगी। असल में यूपीए सरकार के दौरान मालेगांव में हुए ब्लास्ट में एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा को आरोपी बनाया था और उसके बाद वह सुर्खियों आई और लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें एनआईए ने भी क्लीन चिट दे दी है। यूपीए सरकार के दौरान दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद शब्द की शुरूआत की थी।

लेकिन अब साध्वी अपने सबसे बड़े दुश्मन के सामने चुनावी ताल ठोंकेगी। भोपाल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। लेकिन यहां पर मुस्लिमों वोटों को देखते हुए कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह पर दांव खेला है। फिलहाल कहा जा रहा है कि संघ की तरफ से नाम आगे बढ़ाने के बाद हाईकमान से लेकर प्रदेश स्तर तक इस पर सहमति बन गई और आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम की घोषणा की जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार