साइना के पिता ने खोला राज, आखिर बैडमिंटन स्टार ने क्यों ज्वाइन की भाजपा

Published : Jan 30, 2020, 08:13 AM IST
साइना के पिता ने खोला राज, आखिर बैडमिंटन स्टार ने क्यों ज्वाइन की भाजपा

सार

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। साइना को खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है और देश विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

नई दिल्ली। बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। लेकिन आज साइना पिता ने इसका राज खोला। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुरीद है। लिहाजा साइना और उनकी बहन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। साइना ने कहा कि अगर पार्टी आदेश देगी तो वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगी।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। साइना को खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है और देश विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना भाजपा को ही क्यों ज्वाइन किया है। इस पर उनके पिताडॉ. हरवीर सिंह इससे पर्दा उठाते हुए कहा कि साइना ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुरीद है।

क्योंकि वह देश के लिए काम करते हैं और इस देश को आगे ले जा रहे हैं। लिहाजा वह(साइना) भी देश के विकास के लिए योगदान देना चाहती है। इसलिए साइना ने भाजपा की सदस्यता ली। सायना के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी पार्टी की सदस्यता ली है।  साइना ने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हैं। साइना ने कहा कि फिलहाल वह ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं।

साइना ने कहा कि उन्होंने हाल ही में राजनीति में रुचि लेना शुरू कर दिया था। इस दौरान उनकी मुलाकात भाजपा के तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष से हुई। साइना ने कहा कि अब वह भाजपा की सदस्य हैं और अगर पार्टी चाहेगी तो वह दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करेंगी। साइना के आने से भाजपा को भी कई राज्यों में लाभ मिलेगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश