
नई दिल्ली/ लखनऊ।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भी अपने छह प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में तीन नाम यादव परिवार के हैं। राज्य में सपा और बसपा गठबंधन होने के बाद पहली बार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इस सूची में मुलायम सिंह का भी नाम है। जो मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।
माय नेशन ने ये खबर पहले ही ब्रेक कर दी थी कि समाजवादी पार्टी सबसे पहले यादव परिवार की सीटों का ऐलान करेगा। आज इस पर सपा ने अपनी मुहर भी लगा दी है। समाजवादी पार्टी ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। राज्य में सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ है जिसमें से समाजवादी पार्टी 37 और बहुजन समाज पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि तीन सीटें रालोद को दी हैं वहीं दो सीटें पार्टी ने मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है।
वर्तमान में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। लड़ेगे। पिछली बार भी मुलायम ने मैनपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन दो सीटों से निर्वाचित होने की वजह से उन्होंने आजमगढ़ सीट अपने पास रखी। मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम के परिवार के ही तेज प्रताप यादव विजयी हुए थे। इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खबर लड़ने की खबर है। वहीं बदायूं सीट से धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा सीट से कमलेश कठेरिया को टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एसपी को यूपी की 80 में से 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इनमें मुलायम के अलावा उनके भतीजे धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव और बहू डिंपल यादव शामिल थीं। डिंपल ने कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।