दुनिया भर के सेलिब्रिटीज हो रहे हैें सनातन धर्म के दीवाने

Published : Dec 19, 2018, 02:16 PM IST
दुनिया भर के सेलिब्रिटीज हो रहे हैें सनातन धर्म के दीवाने

सार

सनातन धर्म की पताका पूरी दुनिया में लहराने लगी है। आए दिन विश्व के अलग अलग हिस्सों से लोगों द्वारा सनातन धर्म की मूल शिक्षाओं को स्वीकार करने की खबरें आ रही हैं। इसमें हॉलीवुड के कई बड़े स्टार, बड़ी विदेशी कंपनियों के अधिकारी और सरकारी अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हैं। आईए आपकी मुलाकात कराते हैं इन नव सनातनियों से-  

1. 

जिन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने जीवन से निराश हो चुके थे। तभी वह उत्तराखंड घूमने आए। जहां उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई, जो हनुमान जी के अवतार माने जाते हैं। बाबा ने जुकरबर्ग को प्रवचन दिया। इस मुलाकात के बाद जुकरबर्ग का जीवन बदल गया। उन्होंने फेसबुक की स्थापना की। इसके बाद जुकरबर्ग और फेसबुक की सफलता की कहानी पूरी दुनिया जानती है। 


2.    
एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स को पूरी दुनिया जानती है। उनकी मृत्यु 2011 में हो चुकी है। वह भी भारत की आध्यात्मिकता से बेहद प्रभावित थे।

उन्होंने ही जुकरबर्ग को नीम करोली बाबा के पास जाने की सलाह दी थी। वह खुद भी उनके ही शिष्य थे और सनातन परंपराओं का पालन करते थे। 


3.   
हॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार होने वाली जूलिया रॉबर्ट्स ने 2010 में खुलासा किया था कि उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। वह अपने घर में होली दीवाली जैसे त्योहार पूरे धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि “मुझे बचपन से ही हिंदू धर्म अपनी तरफ खींचता था। वह अपने परिवार के साथ अमेरिका के एक हिंदू मंदिर में जाकर भजन गाया करती थीं।

 

4.    
रैम्बो सीरिज से मशहूर हुए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन की कहानी तो बहुत ही विचित्र है।

लगभग चार साल पहले उनके बेटे सेज की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से सिल्वेस्टर को लगातार अपने आस पास सेज की आत्मा के होने का अहसास होता था। परेशान होकर सिल्वेस्टर ने एक कर्मकांडी पुरोहित से संपर्क किया। जिसनें उन्हें अपने बेटे सेज का पिंडदान करने की सलाह दी। इसके बाद सिल्वेस्टर के छोटे भाई माइकल स्टेलोन, उनकी पत्नी मिशेल, रशियन फिल्म स्टार एलेक्सी और उनकी पत्नी ओल्गा हरिद्वार के पास कनखल में सती घाट पहुंचे। जहां इन सभी ने मृत सेज का हिंदू रीति-रिवाज से श्राद्ध और पिंडदान किया। इस घटना के बाद से सिल्वेस्टर स्टेलॉन की आस्था सनातन धर्म में बहुत ज्यादा बढ़ गई।

यह पूरी घटना अमेरिकी मीडिया में लगातार छाई रही। 

 

5.  
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रांड हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और वो लगातार ध्यान का अभ्यास करते हैं। रसेल ब्रांड हिंदू धर्म से इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने राजस्थान आकर अपनी पत्नी केटी पैरी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की थी। 

6.    
ह्यू जैकमैन एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता और निर्माता हैं। जो कि हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं। वे उपनिषद और भगवतगीता के भी अनुयायी हैं। जैकमैन ने अपनी शादी की अंगूठी में संस्कृत भाषा में ‘ओम् परमार मैनामर’ लिखवाया है। जिसका अर्थ है कि ‘हम अपने संबंध को महान स्रोत को समर्पित करते हैं’। 

हॉलीवुड अभिनेताओं के एक बड़े वर्ग का झुकाव बौद्ध धर्म की तरफ भी है। जो कि प्राचीन सनातन धर्म से निकली हुई दार्शनिक परंपरा है। 

7.  
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने बौद्ध धर्म से आने वाले एक बालक मैडॉक्स को गोद लिया था। जिसके बाद वह बौद्ध परंपराओं से जुड़ती चली गईं। एंजेलिना बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं। 

 

8.  
‘आयरन मैन’ के स्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने एक यहूदी परिवार में जन्म लिया। लेकिन वह सनातन परंपराओं से बेहद ज्यादा प्रभावित हैं। वह बौद्ध और वैष्णव दोनों परंपराओं को मानते हैं। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपना लिया है। साथ ही वह कृष्णभक्तों की अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन के भी अनुयायी हैं।


 

9.  
हॉलीवुड की पॉप क्वीन मैडोना पश्चिमी सभ्यता की एक अहम प्रतीक हैं। लेकिन वह हिंदू धर्म से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। वह आम तौर पर हिंदू महिलाओं की तरह श्रृंगार करती हैं और आरती में शामिल होती हैं। 

 

10.  
हॉलीवुड के यह वरिष्ठ अभिनेता अपनी नेपाल यात्रा के दौरान दलाई लामा से मिले थे। जिसके बाद वह बौद्ध हो गए। वह दलाई लामा से मिलने के लिए लगातार भारत के धर्मशाला आते रहते हैं। 

 

11.    
अपने अंदाज के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका माइली साइरस हिंदू धर्म से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। वह सनातन धर्म के देवी देवताओं की उपासना पूरे विधि विधान से करती हैं। उन्होंने इस बार दीवाली के मौके पर अपने घर में लक्ष्मी पूजा का आयोजन करवाया था। जो कि मीडिया की सुर्खियों में रहा था। 

 

12.  
मशहूर हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट भी बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी एंजेलिना जोली के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। 

 

13.  
हॉलीवुड में एमआईए के नाम से मशहूर रैपर और कंपोजर का असली नाम मातंगी माया अरुलप्रागशम है। वह श्रीलंकाई मूल की तमिल हैं। वह अपने आम जीवन में भगवा कपड़े पहनकर किसी साध्वी की तरह जीवन बिताती हैं। उनके गानों में भी अक्सर सनातन दर्शन और प्रतीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। वह अक्सर भारत आती रहती हैं। 

 

14.    
मशहूर अमेरिकी फुटबॉलर रिकी विलियम्स की योग और ध्यान में गहरी रुचि है। उनकी हिंदू संस्कृति और परंपराओं में गहरी रुचि है।

 

15.
पोलैंड में पैदा हुई क्लॉडिया के साथ हमेशा भगवान गणेश की एक मूर्ति होती है।  कैथोलिक ईसाई परिवार में पैदा हुई क्लॉडिया सिसली ने भारत आने के बाद वैदिक ज्योतिषी और धर्मशास्त्र की भी पढ़ाई की थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम भी किया है।

 

16. 
   39 साल की यह हॉलीवुड अभिनेत्री ने भी बौद्ध धर्म अपना लिया है। वह अपनी माता की वजह से बौद्ध धर्म में आईं। 

 

17.  
  मशहूर मॉडल और अभिनेत्री उमा दरमन भी बौद्ध हैं। उन्होंने अपने पिता की वजह से बौद्ध धर्म अपनाया। जो कि तिब्बती बौद्ध भिक्षु बनने वाले पहले पश्चिमी नागरिक थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'बौद्ध धर्म किसी और की तुलना में मेरा धर्म है क्योंकि मुझे बौद्धिक और आध्यात्मिक माहौल में ही बड़ा किया है'। 

 

18.  
हांगकांग के प्रसिद्ध अभिनेता और मार्शल आर्ट विशेषज्ञ जैकी हुंग सनातन धर्म से बेहद प्रभावित हैं। वह सनातन धर्म के प्राचीन प्रतीक भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपने अनुभव में बताया है कि लगभग पांच साल पहले वह चेन्नई गए थे। जहां उन्होंने शिव मंदिर का भ्रमण किया। वहां उन्हें सकारात्मक उर्जा का अनुभव हुआ, जो कि उनके पूरे शरीर में फैलती चली गई। इस घटना के बाद उन्हें लगा कि वह बिल्कुल नए तरह के इंसान हो गए हैं। इसके बाद जीवन को लेकर उनका नजरिया ही बदल गया। 

 

19.
इफा सुदेवी इंडोनेशिया की मुख्य न्यायाधीश थी। वह जन्म से मुस्लिम थीं। वह 1990 में जज बन गई थीं। 2002 में इस्लामिक आतंकियों ने इंडोनेशिया में बम धमाका किया था। जिसके आरोपियो को उन्होंने ही सजा-ए-मौत सुनाई थी। इसमें एक इमाम भी था।

इन सबको सजा सुनाने के बाद जज साहिबा ने सनातन धर्म का गहराई से अध्ययन किया और उसे पूरी तरह समझकर हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। 

 

20.
    कांनजेंग इंडोनेशिया की राजधानी जावा की राजकुमारी हैं। वह भी जन्म से मुसलमान थी। लेकिन उन्होंने हाल ही में पूरे विधि विधान से सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म को विधिवत अपनाने से पहले से ही वह हिन्दू मंदिरॊं मे पूजा और अर्चना करने जाती थी।

इसके अलावा भी दूसरे धर्मों को त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार करने वाली हस्तियों की लिस्ट बेहद लंबी है। जिसमे से कुछ प्रमुख हस्तियों के नाम इस प्रकार हैं। 

ईसाई धर्म से हिंदू बनने वाले
एलन चेस्टर, वेनेजुएला के मशहूर गायक
एलिस कोल्ट्रेन, अमेरिकन जैज पियानिस्ट
माइकल क्रेमो, अमेरिका के मशहूर कार्टूनिस्ट और एडिटर
एलिजाबेथ गिलबर्ट, ईट, प्रे एंड लव किताब की लेखिका
जॉर्ज हैरीसन, मशहूर ब्रिटिश संगीतकार जो बीटल्स ग्रुप के मेंबर थे। उनकी मृत्यु भी हरे कृष्णा महामंत्र का जाप करते हुए हुई थी।
क्रिस्टोफर एशरवुड, एंग्लो अमेरिकन डायरेक्टर

इस्लाम से हिंदू धर्म में आने वाले
अनवर शेख, ब्रिटिश लेखक
आशीष खान, क्लासिक संगीतकार
हसन पलक्कोड, इस्लाम पर किताबें लिखने वाले मलयाली लेखक
खुशबू सुंदर, तमिल फिल्मों की अभिनेत्री
नैयरा मिर्जा, 1967 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट, बाद में नलिनी पटेल बन गईं। वो अब अमेरिका में रहती हैं।

इन मशहूर हस्तियों के अतिरिक्त भी दुनिया भर में लाखों की संख्या में आम लोग सनातन धर्म की मूल शिक्षा वसुधैव कुटुंबकम के प्रभावित होकर हिंदू या बौद्ध बनते जा रहे हैं। यह सिलसिला हाल के दिनों में और तेज हो गया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी