दो रानियों के बीच 'राजा' संजय सिंह का भाजपा में शुरू होगा नया सियासी सफर

Published : Jul 31, 2019, 12:28 PM IST
दो रानियों के बीच 'राजा' संजय सिंह का भाजपा में शुरू होगा नया सियासी सफर

सार

अमेठी में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद डॉ़ संजय सिंह एक बार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब वह आज भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि संजय सिंह के लिए भाजपा का दामन थामना कोई नयी बात नहीं है। वह इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं और भाजपा के टिकट पर 1998 में सांसद भी चुने जा चुके हैं। लेकिन 1999 में उन्हें सोनिया गांधी से मात खानी पड़ी थी। बहरहाल संजय सिंह भाजपा में अपना नया सियासी सफर अपनी दो रानियों के साथ करेंगे। क्योंकि उनकी पहली पत्नी रानी गरिमा सिंह भाजपा की विधायक है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मंगलवार को ही राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले संजय सिंह आज अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। हालांकि दिलचस्प ये है कि संजय सिंह का ये नया सियासी सफर भारतीय जनता पार्टी में दो पत्नियों के बीच में शुरू होगा।

क्योंकि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह पहले से ही भाजपा में विधायक है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने  अमिता सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। गरिमा सिंह अमेठी नरेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा संजय सिंह की पहली पत्‍नी हैं। तो अमिता सिंह दूसरी पत्नी हैं और दोनों रानियां एक ही राजमहल में रहती हैं। ऐसे में एक ही पार्टी में एक पति और दो पत्नियों की मौजूदगी देखने लायक होगी।

अमेठी में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद डॉ़ संजय सिंह एक बार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब वह आज भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि संजय सिंह के लिए भाजपा का दामन थामना कोई नयी बात नहीं है। वह इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं और भाजपा के टिकट पर 1998 में सांसद भी चुने जा चुके हैं।

लेकिन 1999 में उन्हें सोनिया गांधी से मात खानी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने फिर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। संजय सिंह ने इस बार लोकसभा का चुनाव भी सुल्तानपुर से लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी ने हराया दिया था।

संजय सिंह अपनी दूसरी पत्नी ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अमीता सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। संजय सिंह के बारे में कहा जाता है जहां सत्ता जाती है संजय सिंह भी उसी राह पर चले जाते हैं।

अमेठी राजघराने के वारिस संजय सिंह की अब भाजपा मे सबसे बड़ी दिक्कत उनकी पत्नी गरिमा सिंह है। क्योंकि संजय सिंह ने गरिमा सिंह को छोड़कर अमीता सिंह के साथ विवाह किया था। हालांकि संजय सिंह का ये विवाह भी काफी चर्चित रहा।

अब गरिमा सिंह भाजपा की विधायक हैं और संजय सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ भाजपा से एक बार फिर अपनी नई पारी खेलने जा रहे हैं। संजय सिंह गरिमा सिंह के साथ पार्टी में शामिल होंगे और जिस गरिमा सिंह को उन्होंने घर से निकाला वह भाजपा की विधायक हैं। जाहिर है गरिमा सिंह का जलवा संजय और अमीता सिंह की तुलना में ज्यादा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स