'भाबीजी घर पर हैं’ की भाभी जी हुई क्वारंटिन, जानें क्यों

Published : Jul 09, 2020, 02:34 PM IST
'भाबीजी घर पर हैं’ की भाभी जी हुई क्वारंटिन, जानें क्यों

सार

 शो के प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली खुद सेट पर गए हैं और शो में काम करने वालों को दिशा-निर्देशों दे रहे हैं।  पिछले दिनों ही सौम्या टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि  सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई है और वह इंजाय कर रही है।

मुंबई। टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की शूटिंग कोरोना लॉकडाउन के खत्म होने के बाद शुरू हो चुकी है। सीरियल के फैन्स का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर शूटिंग हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस शो की भाभी जी सौम्या टंडन क्वारंटिन कर दी गई है। जो इस शो के लिए बुरी खबर है।

जानकारी के मुताबिक टीवी शो की स्टार सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और इसके बाद अन्य क्रू मेंबर्स और शो के कास्ट को लेकर खतरा बढ़ गया है। जिसके बाद हेयर ड्रेसर को अस्पताल में क्वारंटिन कर दिया गया है जबकि भाबी जी यानी सौम्या ने भी शो से छुट्टी लेने की तैयारी कर ली है। फिलहाल वह क्वारंटिन हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में सौम्या की तऱफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  वहीं जानकारी के मुताबिक हेयर ड्रेसर को तुरंत क्वारंटाइन कर दिया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।  जबकि सौम्या को शूटिंग से दूर रहने को कहा गया है और वह कुछ दिन शूट से अलग रहेंगी और इसके लिए उन्हें निर्देश दे दिया गया है।  

माना जा रहा है कि हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सौम्या का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल शो के निर्माता और टीम सौम्या की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनसे घर में आराम करने को कहा गया है।  शो के प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली खुद सेट पर गए हैं और शो में काम करने वालों को दिशा-निर्देशों दे रहे हैं।  पिछले दिनों ही सौम्या टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि  सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई है और वह इंजाय कर रही है। वहीं जो फोटो सौम्या ने शेयर की थी, उसमें उसकी हेयर ड्रेसर भी नजर आ रही थी। इसमें सौम्या ने लिता कि चलिए अपने स्टाफ को प्रोटेक्ट करें और उनकी उनकी मदद करें।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश