सावन का आखिरी सोमवार आज, बन रहे हैं कई योग और भगवान भोलेशंकर दूर करेंगे कष्ट

Published : Aug 03, 2020, 10:46 AM IST
सावन का आखिरी सोमवार आज, बन रहे हैं कई योग और भगवान भोलेशंकर दूर करेंगे कष्ट

सार

ज्योतिषाचार्य आचार्य जिज्ञासु के मुताबिक आज श्रावण पूर्णिमा भी है और इसके साथ ही आज रक्षाबंधन भी है। आज के दिन कई तरह से योग बन रहे हैं और आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक बेहद शुभ और अद्भुत है।

नई दिल्ली। आज सावन का आखिरी सोमवार है और आज ही श्रावण पूर्णिमा भी है। यही नहीं आज कई तरह के योग बन रहे हैं। जो आज भगवान शिव का मन से पूजा करेगा भगवान भोलेशंकर उनके कष्टों को दूर करेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य आचार्य जिज्ञासु के मुताबिक आज श्रावण पूर्णिमा भी है और इसके साथ ही आज रक्षाबंधन भी है। आज के दिन कई तरह से योग बन रहे हैं और आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक बेहद शुभ और अद्भुत है। आज सावन का आखिरी सोमवार है और पूर्णिमा तिथि के साथ आज चंद्रमा के मकर राशि में होने के कारण प्रीति योग बन रहा है। उनके मुताबिक सावन का आखिरी सोमवार भगवान शिव के पंचमुखी रूप को समर्पित माना जाता है और आज के दिन भगवान शिव के पंचमुख के अवतार की कथा पढ़ने और सुनने से भक्तों को कष्ट दूर होते हैं और आज इस कथा को सुनने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती है।

वहीं ज्योतिषाचार्य जैनेन्द्र पांडे के मुताबिक आखिरी सोमवार श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ रहे है और पूर्णिमा का स्वामी चंद्रदेव हैं। जबकि भगवान शिवशंकर की जटा में चंद्रमा निवास करते हैं। उनके मुताबिक आज विधि-विधान से चंद्रमा की पूजा करने वाले को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ