सात महीने तक चुपचाप बलात्कार का दर्द सहती रही छात्रा, स्कूल में हुआ बच्चा तो खुला राज

Published : Aug 25, 2019, 08:02 PM ISTUpdated : Aug 25, 2019, 08:13 PM IST
सात महीने तक चुपचाप बलात्कार का दर्द सहती रही छात्रा, स्कूल में हुआ बच्चा तो खुला राज

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मासूम बच्ची से बलात्कार का राज सात महीने बाद तब खुला, जब छात्रा ने स्कूल परिसर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्ची से सात महीने पहले एक अधेड़ ने बलात्कार किया था। आरोपी फरार है।   

बलिया: पूरे इलाके में तब सनसनी फैल गई जब पता चला कि  यहां एक हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल परिसर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया है।  आरोप है कि, घर पर दूध लेने आने वाले एक अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। स्कूल प्रशासन ने प्रसव के बाद पुलिस को सूचित करते हुए परिजनों को भी जानकारी दी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हालत में सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 

यह मामला गड़वार थाना इलाके के एक गांव का है। गांव निवासी छात्रा पास के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। चार दिन पहले वह स्कूल गई थी, तभी क्लास रूम में उसे पेट में दर्द होने लगा। उसने यह बात अपने टीचर से बताई। टीचर ने उसे विद्यालय के पास स्थित एक बगीचे में टहलने के लिए कहा। लेकिन बागीचे में पहुंचते ही छात्रा दर्द से कराहने लगी। उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। 

जिसकी जानकारी होते ही स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई। प्रसव के बाद छात्रा बेहोश हो गई थी। स्कूल प्रशासन ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले एक अधेड़ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी दूध लेने के लिए घर आता था। आरोप है कि, मामले को दबाने के लिए अभी भी आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश