घाटी में सुरक्षा बलों ने फिर मार गिराए पांच आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Published : Jun 10, 2020, 08:57 AM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 01:57 PM IST
घाटी में सुरक्षा बलों ने फिर मार गिराए पांच आतंकी,  सर्च ऑपरेशन जारी

सार

सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में सुरक्षा बलों का ये पिछले पांच दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। अब तक वहां पर 14 आतंकी मारे गए हैं।  जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी शोपियां जिले के सुगू गांव में आतंकी मौजूद और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

श्रीनगर। पिछले तीन दिनों के भीतर 9 आतंकियों को मार गिराने के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह  सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक मौके पर एनकाउंटर जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। सुरक्षाबलों को इस इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है।


सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में सुरक्षा बलों का ये पिछले पांच दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। अब तक वहां पर 14 आतंकी मारे गए हैं।  जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी शोपियां जिले के सुगू गांव में आतंकी मौजूद और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक मौके पर एनकाउंटर जारी है।

जानकारी के मुताबिक सेना और सीआरपीएफ ने ज्वांइट ऑपरेशन की शुरुआत रात डेढ़ बजे की और पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने रविवार और सोमवार को दो दिन तक अलग-अलग मुठभेड़ में नौ आतंकियों को मार गिराया गया था। सुरक्षा बलों ने जहां रविवार को पांच आतंकियों को ढेर किया था वहीं सोमवार को चार आतंकवादियों मार गिराया था।  सुरक्षा बलों ने पिछले दो सप्ताह में घाटी में नौ बड़े ऑपरेशंस में 25 आतंकवादियों को मार गिराया है। केन्द्र सरकार में आतंकियों के सफाए को लेकर सुरक्षा बलों की पीठ थपथपाई है। सरकार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शहीद देश के वीर जवानों का बदला लिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश