जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों का एनकांटर खत्म, तीन आंतकी ढेर

Published : Mar 11, 2019, 08:13 AM ISTUpdated : Mar 11, 2019, 08:22 AM IST
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों का एनकांटर खत्म, तीन आंतकी ढेर

सार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों में मुठभेड़ खत्म हो गयी है। इसमें तीन आंतकवादियों के मारे जाने की खबर है।

नई दिल्ली/श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों में मुठभेड़ खत्म हो गयी है। इसमें तीन आंतकवादियों के मारे जाने की खबर है। रविवार शाम से मुठभेड़ चल रही थी और रात में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने इस मुठभेड़ के बाद इन आतंकियों के शव बरामद किए हैं।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम को मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बगलों को जानकारी मिली थी कि तीन आंतकी इस इलाके में हैं फिर सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि आंतकी इस इलाके में छिपे है। इस दौरान सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गयी। करीब छह घंटे तक चली गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने तीन आंतकियों को मार गिराया।

ये सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। इस कार्यवाही में मारे गए आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं, जिसके बाद सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रखा है। क्योंकि इस इलाके में और आंतकी हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के पिंगलिश गांव में रविवार शाम हुई मुठभेड़ के बाद से ही यहां तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। हालांकि अभी तक आंतकियों की पहचान नहीं हो सकी है कि वह स्थानीय हैं या फिर पाकिस्तानी।

पुलवामा के पिंगलिश गांव में आतंकियों के एक दल के छिपे होने के बाद सेना के 42 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने यहां आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ये आंतकी एक मकान में छिप गए थे फिर सुरक्षा बलों ने मकान में घेरकर काउंटर ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई के बाद यहां तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जिसके बाद से यहां बडे़ स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एहतियात के तौर इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण