सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग से एक जवान शहीद,शोपियां में सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी, दो आंतकी घिरे

Published : Mar 21, 2019, 11:40 AM ISTUpdated : Mar 21, 2019, 03:00 PM IST
सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग से एक जवान शहीद,शोपियां में सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी, दो आंतकी घिरे

सार

होली के मौके पर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा। पाकिस्तानी सीमा पर आज पाकिस्तानी सेना से सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग शुरू जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिं का मुहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर आज सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि दोनों तरफ से गोलीबारी की खबरें नहीं हैं।

होली के मौके पर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा। पाकिस्तानी सीमा पर आज पाकिस्तानी सेना से सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग शुरू जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर आज सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि दोनों तरफ से गोलीबारी की खबरें नहीं हैं।


गौरतलब है कि बुधवार को ही सुरक्षाबलों को शोपियां और बारामुला में आंतकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी और इसके बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया था। आंतकियों ने भागने के लिए सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी और फिर उसके बाद सुरक्षा बलों  ने आंतकियों पर फायरिंग की। हालांकि इसके बाद आंतकी इलाके से भागने में कामयाब रहे।  लेकिन आज जब सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजदूगी की खबर मिली तो उन्होंने इस इलाके को चारों तरफ से घेरा लिया।

सेना के इस सर्च ऑपरेशन में 29 आर. आर और बारामुला पुलिस शामिल है। आतंकी बारामुला कंडी के कलंतरा इलाके में छुपे हुए हैं। जिसे लेकर कल से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट थीं। विदित है कि सुरक्षा बलों द्वारा उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में चलाए गए सर्च आपरेशन के बाद आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था और इस ठिकाने से सेना को एक एके 47 राइफल, जूते  व कुछ अन्य सामान्य भी बरामद हुआ है। स्थानीय पुलिस के अफसर के मुताबिक इस आपरेशन टीम ने एक सूचना के आधार पर बुधवार की शाम बारामुला के कंडी क्षेत्र के कलांतरा में तलाशी अभियान शुरू किया।

राज्य में पुलवामा हमले के सेना द्वारा इस इलाके में आतंकियों के सफाए का आपरेशन चल रहा है। अभी तक सेना से दो दर्जन के करीब आंतकियों को मार गिराया है। राज्य के आंतक प्रभावित इलाकों में सेना स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च आपरेशन चला रही है। जिसके बाद ज्यादातर आंतकी मारे गए हैं। हाल ही में सेना ने भी दावा किया था कि राज्य में ज्यादातर आंतकी गुट खत्म हो गए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान