स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जा रहे हैं तो इस खतरनाक जानवर से रहें सावधान

Published : Jan 27, 2019, 05:49 PM IST
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जा रहे हैं तो इस खतरनाक जानवर से रहें सावधान

सार

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास के दो तालाबों में सैकड़ों खतरनाक मगरमच्छ हैं। जिन्हें पर्यटको की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वहां से हटाया जा रहा है। 

गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मशहूर प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने देश विदेश के पर्यटक आ रहे हैं। 

लेकिन यहां स्थित दो तालाबों में लगभग 300 खतरनाक मगरमच्छों का डेरा है। जिन्हें पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यहां से हटाने का फैसला लिया जा रहा है। 

गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास दो तालाबों के मगरमच्छों को यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां से हटाकर कहीं और ले जाया जा रहा है। 

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है कि इन मगरमच्छों को पकड़ने के लिए उन दोनों तालाबों के किनारे करीब 20 पिंजरे स्थापित किए गए हैं, जिन्हें आधिकारिक तौर पर डाइक 3 और 4 के नाम से जाना जाता है।

जिसमें अभी तक 12 मगरमच्छ पकड़े गए हैं। हालांकि कितने मगरमच्छ पकड़े जाने हैं, इस बारे में कोई संख्या नहीं निर्धारित की गई है। 

लेकिन एक अनुमान के मुताबिक यहां स्थित दो तालाबों में लगभग 300 मगरमच्छ हैं। जिन्हें पकड़ा जाना है। 

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी182 मीटर ऊंची है। जिसको देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश