जानिए फिर से क्यों टल गई राम मंदिर मामले की सुनवाई?

Published : Jan 27, 2019, 05:33 PM IST
जानिए फिर से क्यों टल गई राम मंदिर मामले की सुनवाई?

सार

अयोध्या के राम मंदिर मामले में परसों यानी 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होने वाली थी। लेकिन यह तारीख आगे खिसका दी गई है। नई तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। 

अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर सुनवाई फिर से टल गई है। फिलहाल नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। 
बताया जा रहा है कि पांच जजों की संवैधानिक पीठ मे शामिल जस्टिस एस ए बोबडे की अनुपस्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है।

 
जस्टिस बोबडे 29 जनवरी को उपलब्ध नहीं थे। इसलिए सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।  दरअसल अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने नई बेंच का गठन किया है। 
जिसके सदस्य खुद मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एस ए बोबडे, डी वाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और अब्दुल नज़ीर हैं। 
पहले तय किया गया था कि 29 जनवरी को 10.30 बजे अयोध्या मामले की सुनवाई होगी। लेकिन अब जस्टिस एस ए बोबडे की अनुपलब्धता के कारण सुनवाई टाल दी गई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश