बेशर्म फवाद चौधरी के तंज पर अब पाक वैज्ञानिक ने लगाई 'लताड़', जानें क्यों कहा ये पाकिस्तान के लिए है वेक अप कॉल

Published : Sep 08, 2019, 09:31 PM ISTUpdated : Sep 08, 2019, 10:23 PM IST
बेशर्म फवाद चौधरी के तंज पर अब पाक वैज्ञानिक ने लगाई 'लताड़', जानें क्यों कहा ये पाकिस्तान के लिए है वेक अप कॉल

सार

पाकिस्तान के पूर्व वैज्ञानिक और विज्ञान मंत्री ने डॉक्टर अता उर रहमान ने अपने ही देश के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी के मुंह जोरदार तमाचा जड़ दिया है। रहमान ने कहा कि भारत का चंद्रयान-2 मिशन पाकिस्तान के लिए वेक अप कॉल है। उन्होंने साफ कहा कि भारत के इस मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि कई आधुनिक तकनीक वाले देशों को भी इसमें असफलता मिली है। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बेशर्म विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी के मुंह पर पाकिस्तान के ही वैज्ञानिक और पूर्व मंत्री ने तमाचा मारा है। पूर्व वैज्ञानिक डा. अता उर रहमान ने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए ये एक वेकअप कॉल है। लिहाजा पाकिस्तान को भारत से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का मिशन असफल नहीं हुआ है बल्कि इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

अब पाकिस्तान के पूर्व वैज्ञानिक और विज्ञान मंत्री ने डॉक्टर अता उर रहमान ने अपने ही देश के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी के मुंह जोरदार तमाचा जड़ दिया है। रहमान ने कहा कि भारत का चंद्रयान-2 मिशन पाकिस्तान के लिए वेक अप कॉल है। उन्होंने साफ कहा कि भारत के इस मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है।

क्योंकि कई आधुनिक तकनीक वाले देशों को भी इसमें असफलता मिली है। विज्ञान में सफल और असफल होना दोनों ही मिशन के हिस्से होते हैं और जो अंतिम समय तक कोशिशें करते हैं वह सफल जरूर होते हैं। रहमान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि पड़ोसी देश जो कर रहा है, वह सही कर रहा है और पाकिस्तान को मंगल और चांद पर पहुंचने के लिए उनसे सीख लेनी चाहिए। 

शनिवार को चंद्रयान-2 के चांद की धरती पर न पहुंचे पर पाकिस्‍तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने भारत की हंसी उड़ाई थी। चंद्रयान-2 को चांद की धरती पर उतरने के लिए फवाद रात में सोए भी नहीं थे। लेकिन जब चंद्रयान— चांद की धरती पर नहीं पहुंचा तो फवाद ने भारत की हंसी उड़ाते हुए कहा था कि जो काम नहीं आता है उसे नहीं करना चाहिए।

फवाद के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया में उनकी जमकर खिंचाई हुई। पाकिस्तान यूजर ने तो इसके लिए भारत से माफी मांगी और भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए फवाद क आड़े हाथों लिया। इसके बाद पूरे दिन भर मीडिया में फवाद की खिंचाई होती रही। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण