जोशी, सुमित्रा की चिट्ठी और आडवाणी के ब्लॉग के बाद शांता भी हुए ‘अशांत’

Published : Apr 07, 2019, 10:53 AM ISTUpdated : Apr 07, 2019, 11:41 AM IST
जोशी, सुमित्रा की चिट्ठी और आडवाणी के ब्लॉग के बाद शांता भी हुए ‘अशांत’

सार

भारतीय जनता पार्टी में टिकट कटने से नाराज नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पहले कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने चिट्ठी लिखी तो पार्टी बैकफुट पर आ गयी। फिर उसके बाद लालकृष्ण आडवाणी का ब्लॉक और लोकसभा अध्यक्ष की चिट्ठी ने तो पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया।

भारतीय जनता पार्टी में टिकट कटने से नाराज नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पहले कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने चिट्ठी लिखी तो पार्टी बैकफुट पर आ गयी। फिर उसके बाद लालकृष्ण आडवाणी का ब्लॉग और लोकसभा अध्यक्ष की चिट्ठी ने तो पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया। लेकिन अब बीजेपी के भीतर हिमाचल प्रदेश से दिग्गज नेता शांता कुमार ने भी पार्टी से अपनी नाराजगी जताई है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके शांता कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में मुझे 75 साल से ज्यादा के नेताओं को टिकट नहीं देने का फैसला मंजूर है। शांता कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि ये फैसला एक लेखक के तौर पर मंजूर नहीं है। यही नहीं शांता कुमार ने लिखा है कि मैं खुद को पहले लेखक और बाद में कार्यकर्ता मानता हूं। उन्होंने कहा कि  जोश और यौवन को उम्र से नहीं आंका जा सकता। बहुत सारे उदाहरण हैं, जिसमें आप उम्र को एक बाधा नहीं मान सकते हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान बहुत से युवा ऐसे थे, जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन बड़ी उम्र के हजारों लोग अंग्रेजों से भिड़ गए थे। शांता कुमार को हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का दिग्गज नेता माना जाता है। वह खासतौर ने नीति बनाने में माहिर माने जाते हैं। लेकिन उनकी नाराजगी से पार्टी सकते में है। शांता कुमार से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी पार्टी द्वारा 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को टिकट न दिए जाने को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।

वहीं इंदौर से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी पार्टी से नाराज होकर चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये पहले ही कहा जा रहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी। लेकिन पार्टी ने उनके नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है। जिसके कारण उन्होंने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई और पार्टी हाईकमान को चिट्ठी लिखी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल