बिहार में भाजपा के बागी की पत्नी को राजनाथ के खिलाफ उतार सकती है सपा

Published : Mar 24, 2019, 06:20 PM IST
बिहार में भाजपा के बागी की पत्नी को राजनाथ के खिलाफ उतार सकती है सपा

सार

लखनऊ लोकसभा सीट के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। जबकि अभी तक सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।

लखनऊ लोकसभा सीट के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। जबकि अभी तक सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। फिलहाल सपा की तरफ से बिहार में भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को प्रत्याशी बनाने की तैयारी चल रही है।

मिस इंडिया रह चुकी पूनम सिन्हा को लेकर अभी तक सपा की तऱफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी पूनम सिन्हा को लखनऊ से मैदान में उतार सकती है। पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे और अब भाजपा ने पटना से उनका टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतरा गया है।

कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और उससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व मंत्री यशंवत सिन्हा भी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में दिखे थे। हालांकि पहले शत्रुघ्न सिन्हा के सपा से भी चुनाव लड़ने की खबर आ रही थी। लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। अब सपा उनकी पत्नी को टिकट दे सकती है। इससे पहले सपा लखनऊ से कभी सपा के सदस्य रहे फिल्म स्टार और पूर्व सांसद राज बब्बर को चुनाव लड़ा चुकी है। हालांकि जब इस बारे में पूनम सिन्हा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती हैं।

गौरतलब है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जेडी-यू 17- 17 और एलजेपी छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में हैं। लेकिन अभी तक पटना साहिब की सीट पर किसी भी उम्मीदवार को घोषित नहीं किया गया है। पटना में इस बात की चर्चा है कि शत्रुघ्न सिन्हा राजद और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी हो सकते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान