कांग्रेस नेता शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

Published : Apr 16, 2019, 03:58 PM ISTUpdated : Apr 16, 2019, 04:20 PM IST
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल,  लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

सार

पूनम सिन्हा के लंबे समय से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरेंगी। लेकिन उन्होंने कांग्रेस की जगह सपा को तरजीह दी है। 

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को उन्होंने सपा नेता और सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। पूनम सिन्हा को सपा लखनऊ से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है।

सपा की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर पूनम सिन्हा के पार्टी से जुड़ने की पुष्टि की गई है। हालांकि उनके सियासी भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

हालांकि इस बीच, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा  लखनऊ से सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की  उम्मीदवार होंगी। वह 18 अप्रैल को नामांकन भरेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि वह यहां से उम्मीदवार न खड़ा करें, ताकि भाजपा को हराया जा सके। अभी तक विपक्ष की ओर से राजनाथ सिंह के खिलाफ किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।

पूनम सिन्हा के लंबे समय से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरेंगी। लेकिन उन्होंने कांग्रेस की जगह सपा को तरजीह दी है। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल