शिवपाल यादव ने बनाई नई पार्टी, चुनाव आयोग से की इस चुनाव चिन्ह की मांग

Published : Sep 28, 2018, 09:54 AM IST
शिवपाल यादव ने बनाई नई पार्टी, चुनाव आयोग से की इस चुनाव चिन्ह की मांग

सार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है। शिवपाल की इस पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। 

लखनऊ--समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है। शिवपाल की इस पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। 

उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में भी करा दिया गया है। शिवपाल यादव के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी यूपी की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव आयोग से कार, मोटरसाइकिल या चक्र के चुनाव चिह्न की मांग की है। 1989 में चक्र चुनाव चिह्न जनता दल को मिला था। बाद में जनता दल के कई विभाजन हो जाने पर इसे सीज कर दिया गया था। 

शिवपाल ने दावा है किया की वह आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। सभी प्रत्‍याशी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। 

मोटर साइकिल सिंबल की मांग उस समय भी हुई थी जब 2017 में सपा के चुनाव चिह्न को लेकर विवाद हुआ था। सपा को साइकिल चिह्न मिल जाने के बाद भी शिवपाल सिंह के नए दल बनाने की अटकलें लगाई जा रहीं थी।

शिवपाल नई पार्टी से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेंगे। गौरतलब सेकुलर मोर्चा बनाने के साथ ही शिवपाल सिंह ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश