एग्जिट पोल पर शिवराज ने कहा, मैं जनता की नब्ज़ समझता हूं भाजपा ही बनाएगी सरकार

Published : Dec 08, 2018, 04:14 PM IST
एग्जिट पोल पर शिवराज ने कहा, मैं जनता की नब्ज़ समझता हूं भाजपा ही बनाएगी सरकार

सार

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार दिखाए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा, 'मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी।'

ग्वालियर—पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को नतीजे का इंतजार है। जहां एक तरफ सभी एग्जिट पोल मध्यप्रदेश में काटे की टक्कर का अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किए।

मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार दिखाए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा, 'मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी।'

शिवराज अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है।

उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, ‘‘अबकी बार 200 पार।’’ इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल